देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में गुरुवार को मध्य प्रदेश में BJP को आगे बताया गया और राजस्थान में कांटे का मुकाबला बताया जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, टुडेज चाणक्य और इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने मध्य प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है। जबकि ज्यादातर एग्जिट पोल में राजस्थान में कांटे की टक्कर के साथ भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। वही, तीन एग्जिट पोल ने अपनी अपर लिमिट में इस रेगिस्तानी राज्य में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल से यह भी संकेत मिल रहा है कि मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा हो क्योंकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट के बीच कांटे की टक्कर हुई है।
Assembly Elections 2023 Exit Polls in Hindi: 5 राज्यों के एग्जिट पोल्स जारी कर दिए गए हैं।
EXIT Polls LIVE: टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 26-30, बीआरएस को 18-22, बीजेपी को 5-7 और एआईएमआईए को एक भी सीट मिलती नजर नहीं आ रही है।
EXIT Polls LIVE: न्यूज-24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के अनुसार, तेलंगाना में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती नजर आ रही है। यहां कांग्रेस को 71, बीआरएस को 33, बीजेपी को 7, अन्य के खाते में 8 सीटें, जबकि AIMIM को एक भी सीट नहीं मिल रही है।
EXIT Polls LIVE: इंडिया टीवी- सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बनकर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस को सबसे ज्यादा 63-79 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि दूसरा नंबर बीआरएस का है, जिसको 31-47 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं बीजेपी को 2-4 और AIMIM को 5-7 जबकि अन्य के खाते में 0-4 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं।
EXIT Polls LIVE: Polstrat के एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में कांग्रेस और बीआरएस के बीच कांटे की टक्कर है। देखने को मिल रही है। इसबार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 5-10 सीटें मिल रही हैं, कांग्रेस को 49-59 सीटें मिल रही हैं। वहीं बीआरएस को 48-58 सीटें मिल सकती हैं।
एमपी- बीजेपी को 151, कांग्रेस को 74
राजस्थान- बीजेपी को 89, कांग्रेस को 101
छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 33, कांग्रेस को 57
मध्य प्रदेश में बीजेपी 140 से 162 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस के 68 से 90 सीटें जीतेने का अनुमान है। अन्य दलों के 3 सीटें जीतने के चांस हैं।
राजस्थान में बीजेपी 86से 106 सीटें, बीजेपी 80 से 100 सीटें और अन्य दल 9 से 18 सीटें जीत सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी 36 से 46 सीटें, कांग्रेस 40 से 50 और अन्य दल 1से 5 सीटें जीत सकते हैं।
एबीपी सी-वोटर के सर्वे के अनुसार, छत्तीसगढ़ में बीजेपी 36 से 48, कांग्रेस 41 से 53 सीटें जीत सकती है।
दैनिक भास्कर के अनुसार, बीजेपी 35 से 45, कांग्रेस 46 से 55 सीटें हासिल कर सकती है।
इंडिया टुडे – एक्सिस मॉय इंडिया के अनुसार, बीजेपी 36 से 46 और कांग्रेस 40 से 50 सीटें जीत सकती है।
इंडिया टीवी – सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी 30 से 40 और कांग्रेस 46 से 56 सीटें जीत सकती है।
राजस्थान में कौन सरकार बनाएगा, यह अभी क्लीयर नहीं है। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में बीजेपी को 98 से 105, कांग्रेस 85 से 95 जीतती दिखाई दे रही हैं।
इंडिया टुडे एक्सिस मॉय इंडिया के अनुसार, बीजेपी 80 से 100, कांग्रेस 86 से 106 सीटें हासिल कर सकती हैं।
इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे में बीजेपी 80 से 90, कांग्रेस 94 से 104 सीटें हासिल कर सकते हैं।
जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी 100 से 122 और कांग्रेस 62 से 85 सीटें हासिल कर सकती हैं।
Rajasthan Exit Poll 2023 Result: इतिहास रच सकती है कांग्रेस! एक्सिस के एग्जिट पोल ने सभी को चौंकाया
मध्य प्रदेश में दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी 95 से 115, कांग्रेस 105 से 120 सीटें जीत सकती है।
जन की बात के अनुसार, एमपी में कांग्रेस 100 से 123, कांग्रेस 102 से 125 जीतें जीत सकती है।
न्यूज 24 – चाणक्य के अनुसार, एमपी में बीजेपी 151 सीटों पर जीत सकती है जबकि 74 सीटों कांग्रेस जीत दर्ज कर सकती है।
रिपब्लकि टीवी- मैट्रिज के अनुसार, एमपी में बीजेपी 118 से 130, कांग्रेस 97-107 सीटें जीत सकती है।
न्यूज 24 – चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में बीजेपी 151 सीटें जीत सकती है। यहां कांग्रेस को 74 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 4 सीटें मिलने का अनुमान है।
आजतक इंडिया टुडे – एक्सिस मॉय इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में राजस्थान में इस बार बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है। राजस्थान में बीजेपी 80 से 100 जबकि कांग्रेस 86 से 106 सीटें जीत सकती है।
इंडिया टीवी – सीएनएक्स के अनुसार छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 30 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस पार्टी को 46 से 56 सीटें मिल सकती हैं। यहां अन्य दल 3 से 5 सीटें हासिल कर सकते हैं।
सी वोटर के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी 41 से 53 सीटें जीत सकती है जबकि बीजेपी को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां अन्य दल 4 सीटें जीत सकते हैं।
Matrize के अनुसार के अनुसार, मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ी बढ़त का अनुमान है। एमपी में बीजेपी 118 से 130 सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस पार्टी 97 से 107 सीटें झटक सकती है। यहां अन्य दल 2 सीटें जीत सकते हैं।
Polstrat के अनुसार के अनुसार, मध्य प्रदेश में बीजेपी 106 से 116, कांग्रेस 111 से 121 सीटें और अन्य दल 0 से 6 सीटें जीत सकती हैं।
Polstrat के अनुसार, राजस्थान में कांग्रेस पार्टी 90 से 100 जबकि बीजेपी 100 से 110 सीटें जीत सकती है। यहां अन्य दलों के 5-15 सीटें जीतने का अनुमान है।
CNN NEWS 18 के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी 54, BRS 52 और AIMIM 6 सीटों पर चुनाव जीत सकते हैं।
CNN NEWS 18 के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 48, बीजेपी 39 और अन्य दल 3 सीटों पर चुनाव जीत सकते हैं।
CNN NEWS 18 के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, राजस्थान में बीजेपी 111, कांग्रेस 74 और अन्य दल 14 सीटों पर चुनाव जीत सकते हैं।
CNN NEWS 18 के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, एमपी में बीजेपी 116, कांग्रेस 111 और अन्य दल 3 सीटों पर चुनाव जीत सकते हैं।
आजतक एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 36-46 सीटें जबकि कांग्रेस पार्टी को 40 से 50 सीटें मिलने का अनुमान है।
आजतक एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 41% वोट मिलने की संभावना है जबकि कांग्रेस को 42% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव बाद एग्जिट पोल में कुछ भी आंकड़े दिखाए जाएं, लेकिन मुझे लगता है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने का आरोप लगाया तथा यह दावा भी किया कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर ‘समझदार लोग’ विद्रोह करेंगे। राजस्थान में 199 सीटों के लिए गत 25 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम राज्य के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इन पांचों राज्यों के एग्जिट पोल विभिन्न न्यूज चैनल्स द्वारा थोड़ी देर में घोषित किए जाएंगे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोट 25 नवंबर को वोट डाले गए थे। राज्य में 200 विधानसभा सीटें हैं लेकिन एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण वोट नहीं डाले जा सके। राज्य में 75% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। राज्य में 230 विधानसभा सीटें हैं। यहां 77.15% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
मिजोरम में 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी। राज्य में 80% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दो फेज वोट डाले गए थे। पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों औऱ दूसरे चरण में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। राज्य में दूसरे चरण में 75% लोगों ने वोट किया था जबकि पहले चरण में 78% वोट डाले गए थे।
तेलंगाना में आज वोट डाले जा रहे हैं। शाम 5 बजे मतदान खत्म हो जाएगा। राज्य के लिए एग्जिट पोल्स भी शाम 5.30 से घोषित होने शुरू हो जाएंगे। केसीआर इस समय राज्य के सीएम और वह लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने का प्रयास कर रहे हैं।
साल 2018 में मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव में MNF ने जीत हासिल कर कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया था। 2018 में MNF को राज्य की 40 विधानसभा सीटों में 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में ZPM को 8 और कांग्रेस पार्टी को 5 सीटें मिली थीं।
Assembly Elections 2023 Exit Polls in Hindi: राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस समय कांग्रेस, एमपी में बीजेपी, तेलंगाना में बीआरएस की सरकार है। मिजोरम में MNF सरकार चला रही है। आज घोषित होने वाले एग्जिट पोल राज्य में अगली सरकार का अनुमान लगा रहे हैं। यह अनुमान कई बार गलत भी साबित होते हैं। इन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।