Andhra Pradesh, Odisha, Arunachal Pradesh and Sikkim Election Results 2019 Updates: आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस 148 और टीडीपी 26 सीटों पर आगे, ओडिशा में बीजेडी 111, बीजेपी 22 और कांग्रेस 10 सीटों पर आगे, सिक्किम में एसडीएफ 18 और एसकेएम-बीजेपी 14 सीटों पर आगे चल रही हैं। इसी तरह अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी 42 और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही हैं, अन्य यहां 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
इन राज्यों का रिजल्ट चुनाव आयोग (Election Commission) की Official website eciresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। आंध्र प्रदेश के रिजल्ट के लिए ceoandhra.nic.in पर विजिट करें। अरुणाचल प्रदेश के लिए ceoarunachal.nic.in विजिट करें। ओडिशा के लिए ceoorissa.nic.in पर जाएं। वहीं सिक्किम का रिजल्ट ceosikkim.nic.in पर देख सकते हैं। ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान हुआ था। 23 मई को नतीजों से एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी को गोली मारने का मामला सामने आया। अस्का सीट से लड़ रहे प्रत्याशी मनोज जेना को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Election Result: ऐसा है हिंदी हार्टलैंड का हाल, एक क्लिक पर हिंदी भाषी राज्यों के नतीजे


आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को शानदार जीत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत के लिए जगन रेड्डी को बधाई दी है। उनकी पार्टी ने राज्य में 152 सीटों पर जीत दर्ज की है। सत्ताधारी टीडीपी यहां महज 22 सीटों पर सिमट गई है।
ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेडी 110 सीटों पर आगे चल रही है। इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा सीएम और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक को बधाई दी है।
147 सीटों वाले ओडिशा में बीजेडी 92 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 28 और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है। आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब तक के रूझानों के मुताबिक जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 146 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी महज 27 सीटों पर आगे चल रही है। यहां जन सेना पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।
सिक्किम की 32 में से 9 सीटों के रूझान सामने आ गए हैं। अब तक सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट 2 और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 7 सीटों पर आगे चल रही हैं।
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के रूझानों में पिछड़ने के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दिए इस्तीफे के संकेत।
ज्योतिरादित्य सिंधिया आठ हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। वहीं विधानसभा चुनाव हार चुके अजय सिंह 54 हाजर से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा 63 हजार से आगे चल रहे हैं। इंदौर लोकसभा सीट पर शंकर लालवानी एक लाख से अधिक वोटों से आगे।
अरुणाचल प्रदेशः 60 सीटों वाले इस राज्य में 11 अप्रैल को लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। फिलहाल 48 विधायकों के साथ कांग्रेस की सरकार है।
इंडिया टीवी पर दिखाए रूझानों के मुताबिक आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी बहुत पीछे चल रही है। यहां वाईएसआर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।
ओडिशा में पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और प्रवक्ता संबित पात्रा पीछे चल रहे हैं।
सिक्किमः 32 विधानसभा सीटों वाले सिक्किम में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पवन कुमार चामलिंग लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं।
लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा विधानसभा चुनाव के भी रूझान आने लगे हैं। ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों चार चरणों में 73.83% मतदान हुआ था। ओडिशा में बीजेडी के नवीन पटनायक 19 साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
ओडिशाः 147 विधानसभा सीटों वाले ओडिशा में फिलहाल 117 सीटों के साथ बीजेडी की सरकार है। इस बार यहां बीजेपी भी खासी मजबूत नजर आ रही है।
आंध्र प्रदेशः राज्य की 175 विधानसभा सीटों पर 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ-साथ वोटिंग हुई थी। यहां वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला था।