देश में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का परिणाम आ चुका है। कांग्रेस पार्टी हिंदी बेल्ट के तीन राज्यों में बीजेपी को हराकर सरकार बनाने जा रही है। इन तीन राज्यों में मुख्यमंत्री पद की चर्चा के साथ-साथ सरकार बनने के बाद मंत्री पद के लिए भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि तीनों राज्यों में मंत्री पद के लिए 62 नामों की चर्चा हैं। हालाँकि कांग्रेस पार्टी ने देर रात मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ का फाइनल कर दिया है। राजस्थान में भी कांग्रेस ने अशोक गहलोत का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए जबकि सचिन पायलट का नाम उपमुख्यमंत्री पद के लिए फाइनल कर दिया है।
राजस्थान-
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी सत्ताधारी बीजेपी को विधानसभा चुनावो में हराकर सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने इस बार 99 सीटों पर दर्ज की थी। राज्य की कांग्रेस सरकार में कई संभावित मंत्रियो के नाम आगे चल रहे है। इन संभावित मंत्रियों में सीपी जोशी, दीपेंद्र सिंह शेखावत, बीड़ी कल्ला, शांति धारीवाल, विश्वेन्द्र सिंह, रघु शर्मा, राजेंद्र पारीक, प्रमोद जैन भाया, गोविन्द डोटासरा, भारत सिंह कुंदनपुर, अमीन खान, महेन्द्रजीत मालवीय, हरीश चौधरी, डॉ महेश शर्मा जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास और परसराम मोरदिया आदि के नाम शामिल बताये जाये रहे है। पार्टी मंत्रिमंडल में युवा जोश और अनुभव दोनों को तरजीह देते नजरा आ सकती है।
मध्यप्रदेश-
मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला था। यहां बीजेपी 15 सालों सत्ता में थी। कांग्रेस ने प्रदेश में 114 सीटें जीती थी जबकि बीजेपी को 109 सीटें मिली थी। कांग्रेस ने यहां बसपा के समर्थन से सरकार बनाने जा रही है। बसपा को दो सीटें मिली है। राज्य में मुख्यमंत्री के नाम के साथ ही बनने वाली सरकार में मंत्री पद की चर्चा की तेज है। मध्यप्रदेश में एनपी प्रजापति, आरिफ अकील, हुकुम सिंह कराड़ा, बाला बच्चन, विजय लक्ष्मी साधौ, जीतू पटवारी, बृजेन्द्र सिंह राठौर, कमलेश्वर पटेल, इमरती देवी, बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, लखन घनघोरिया, तरुण भनौत, दिलीप गुर्जर, उमंग सिंघार, सचिन यादव, तुलसी सिलावट, गोविन्द राजपूत, हरदीप सिंह डंक, सुरेंद्र सिंह आदि नामों की चर्चा मंत्री पद के लिए है।
छत्तीसगढ़-
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के 15 सालों की सत्ता को उखाड़ फ़ेंका है। कांग्रेस ने यहाँ शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 सीटों में से 68 सीटें जीत ली। बीजेपी को महज 15 सीटों पर ही जीत मिल सकी। कांग्रेस में यहां मुख्यमंत्री पद के ताम्रध्वज साहू, टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल का नाम आगे चल रहा है। इसके साथ ही मंत्री पद के लिए चरणदास महंत, कवासी लखमा, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, लखेश्वर बघेल, रविंद्र चौबे, अमितेश शुक्ल, रुद्र गुरु और मोहम्मद अकबर के नामों की चर्चा चल रही है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में सरकार के गठन से पहले ही कांग्रेस विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा ने विधानसभा में पहला कदम रखने से पहले सीढ़ियों पर माथा टेका। शेरा ने बताया कांग्रेस आलाकमान से उनके मंत्री बनने को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। कल ही कांग्रेस ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया है। उनके नेतृत्व में एमपी में सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ को लेकर अभी तस्वीर साफ़ नहीं हो पायी है।