Assembly Election 2018 : कांग्रेस ने भाजपा से छत्तीसगढ़ छीन लिया है। वहीं, राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलने का 25 साल का ट्रेंड बरकरार है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 114 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा के पास 108 सीटें हैं। अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश में भी सरकार बनाती है तो वह देश की 20% आबादी पर शासन करेगी। मध्यप्रदेश की आबादी 7.3 करोड़, राजस्थान की 7 करोड़ और छत्तीसगढ़ की आबादी 2.5 करोड़ है। इस तरह कांग्रेस ने देश की 13% आबादी वाले तीन राज्य भाजपा से छीन लिए। अब कांग्रेस के पास पंजाब, कर्नाटक और पुड्डुचेरी समेत 6 राज्य हैं। इन 6 राज्यों की आबादी 26.72 करोड़ है। इस तरह देश की 20% आबादी पर कांग्रेस का शासन होगा।
भाजपा 3 राज्यों में दूसरे नंबर पर रही
नतीजों के हिसाब से भाजपा मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में दूसरे नंबर पर है। दोनों जगह कांग्रेस को बहुमत मिला है, लेकिन मध्यप्रदेश में पार्टी बहुमत से दो सीटें पीछे है। वहीं, तेलंगाना और मिजोरम में भाजपा तीसरे नंबर पर है।
भाजपा ने राजस्थान में गंवाईं 57% सीटें
सीटों के हिसाब से भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान राजस्थान में हुआ। इस राज्य में पिछली बार 163 सीटें पाने वाली भाजपा 73 सीटों पर सिमट गई।
भाजपा को इतनी सीटों का नुकसान
प्रदेश | 2013 में सीटें | 2018 में सीटें | नुकसान |
मध्यप्रदेश | 165 | 109 | 56 |
राजस्थान | 163 | 73 | 90 |
छत्तीसगढ़ | 49 | 15 | 34 |
छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गिरा वोट शेयर
छत्तीसगढ़
पार्टी | 2013 में वोट शेयर | 2018 में वोट शेयर |
भाजपा | 42.3% | 33% |
कांग्रेस | 41.6% | 42.9% |
राजस्थान
पार्टी | 2013 में वोट शेयर | 2018 में वोट शेयर |
भाजपा | 46% | 38.6% |
कांग्रेस | 33.7% | 39.2% |
मध्यप्रदेश
पार्टी | 2013 में वोट शेयर | 2018 में वोट शेयर |
भाजपा | 45.7% | 41.4% |
कांग्रेस | 36.38% | 41.3% |
2019 में लोकसभा चुनाव के अलावा 6 राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव
राज्य | कब तक कार्यकाल |
सिक्किम | 27 मई 2019 |
अरुणाचल प्रदेश | 01 जून 2019 |
ओडिशा | 11 जून 2019 |
आंध्रप्रदेश | 18 जून 2019 |
हरियाणा | 02 नवंबर 2019 |
महाराष्ट्र | 09 नवंबर 2019 |