मध्यप्रदेश में सियासत रंग दिखा रही है और ऐसे में भाजपा को एक जोरदार झटका लगा है। बता दें कि ग्वालियर से भाजपा की चर्चित महिला नेता और पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वो विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में निर्दलीय ही खड़ी हुई हैं।आपको बता दें कि इसके पहले हाल ही में राजस्थान से भाजपा के मानवेन्द्र सिंह भी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके है। जबकि रामगंज मंडी की विधायक चंद्रकांता मेघवाल और जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और भूजल मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने पार्टी छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
मनाने की कोशिश हुई बेकार..
जानकारी के मुताबिक पार्टी ने उन्हें काफी मनाने की कोशिश की। यहां तक कि खुद केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी समीक्षा को वापस पार्टी में लाने और दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने के लिए मनाया लेकिन समीक्षा नहीं मानी। गौरतलब है कि सिर्फ तोमर ही नहीं प्रभात झा ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन बात बेनतीजा रही। जिसके बाद आखिरकार समीक्षा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। क्यों नाराज हैं समीक्षा गुप्ता..
जानकारी के मुताबिक दक्षिण विधानसभा से उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन वहां से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह को फिर से टिकट मिल गया, जिसक चलते वो नाराज हैं। यहीं नहीं भाजपा की लिस्ट आने के बाद कांग्रेस के दावेदारों में भी उनका नाम चला लेकिन कांग्रेस ने अपने युवा नेता प्रवीण पाठक पर दांव खेलना सही समझा और एक बार फिर समीक्षा को निराशा ही हाथ लगी। जिसके बाद समीक्षा ने निर्दलीय रूप से पर्चा भर दिया।
नारायण सिंह ने मनाने से किया इनकार
सूत्रो की मानें तो नारायण सिंह के मनाने पर समीक्षा मान सकती थीं लेकिन नारायण ने समीक्षा को मनाने से साफ तौर से इनकार कर दिया। बता दें भाजपा से इस्तीफे की बात समीक्षा ने खुद प्रेस को बुलाकर कही। गौरतलब है कि अब ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होगा।