मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभाओं के नतीजे सामने आ चुके हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य दलों के 519 विधायकों ने जीत दर्ज की है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 519 नवनिर्वाचित विधायकों में से 400 करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा 53% यानी 215 विधायक कांग्रेस के हैं। वहीं, 40% यानी 158 विधायक बीजेपी के हैं। तीनों राज्यों में सबसे ज्यादा 175 करोड़पति विधायक मध्यप्रदेश से हैं। इसी तरह राजस्थान के 156 और छत्तीसगढ़ के 69 विधायक करोड़पति हैं।

छत्तीसगढ़: 15 में से भाजपा के 14 विधायक करोड़पति

पार्टी कुल जीते विधायककरोड़पति विधायक
कांग्रेस6849
भाजपा1514
छजकां0505
बीएसपी0201
कुल9069

 

 

 

 

 

  * बाकी विधायकों की संपत्ति 1 करोड़ से कम है।

सबसे उम्रदराज भाजपा के विधायक
राज्य में 35 से कम उम्र के विधायकों की संख्या 7, 35 से 40 साल उम्र के विधायकों की संख्या 9 और 40 से 50 साल उम्र के विधायकों की संख्या 23 है। 50 से 60 साल की उम्र के बीच के 31 विधायक हैं। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र के 20 विधायक हैं। सबसे उम्रदराज 75 साल के विधायक भाजपा के ननकीराम कंवर हैं। वे रामपुर से चुने गए हैं।

90 विधायकों में सिर्फ एक ही पीएचडी
छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित विधायकों में 18 प्रोफेशनल ग्रेजुएट, 14 ग्रेजुएट, 29 पोस्ट ग्रेजुएट, 12 बारहवीं पास, 3 दसवीं पास, चार 8वीं पास और 4 पांचवीं पास हैं। सक्ती से कांग्रेस विधायक चरणदास महंत इकलौते ऐसे विधायक हैं, जिनके पास पीएचडी की डिग्री है।

राजस्थान: कांग्रेस के 82 विधायक करोड़पति

पार्टीकुल जीते विधायककरोड़पति विधायक
कांग्रेस10082
भाजपा7358
छजकां2616
कुल199156

 

 

 

 

 

* अन्य में 6 निर्दलीय (कुल विधायक 11) और 5 बसपा के विधायक (कुल विधायक 06) शामिल हैं। बाकी विधायकों की संपत्ति 1 करोड़ से कम है।

कैलाश मेघवाल सबसे उम्रदराज
राजस्थान में 35 से कम उम्र के नवनिर्वाचित विधायकों की संख्या 17 है। 35 से 40 उम्र के विधायकों की संख्या 11 और 40 से 50 साल उम्र के विधायकों की संख्या 52 है। वहीं 50 से 60 उम्र के विधायकों की संख्या 62 और 60 से ज्यादा उम्र के विधायकों की संख्या 57 है। भीलवाड़ा की शाहपुरा सीट से भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल सबसे उम्रदराज हैं, जिनकी उम्र 84 साल है।

 

सबसे ज्यादा विधायक प्रोफेशनल ग्रेजुएट
राजस्थान में सबसे ज्यादा 75 विधायक ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं। 47 विधायक पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 8 विधायक पीएचडी और 10 विधायक साक्षर हैं। 10वीं पास विधायकों की संख्या 17, 12वीं पास विधायकों की संख्या 31 और 8वीं पास विधायकों की संख्या 7 है, जबकि 4 विधायक ऐसे हैं जो 5वीं पास हैं।

मध्यप्रदेश: भाजपा के 86 विधायक करोड़पति

पार्टीकुल जीते विधायककरोड़पति विधायक
कांग्रेस11484
भाजपा10986
अन्य0705
कुल230175

 

 

 

 

 

65 विधायक ग्रेजुएट
नवनिर्वाचित विधायकों में 35 ऐसे हैं, जो सिर्फ 12वीं पास हैं। 14 विधायक 10वीं पास हैं। 7 विधायक 8वीं और 6 सिर्फ 5वीं पास हैं। ग्रेजुएट विधायक 65 हैं। इसके अलावा, ग्रेजुएट प्रोफेशनल 25, पोस्ट ग्रेजुएट 55, पीएचडी 3 और साक्षर विधायक 10 हैं। मप्र में 35 से कम उम्र के 14, 35-40 उम्र के 21, 41-50 उम्र के 58, 51-60 उम्र के 87 और 61-76 उम्र के 41 विधायक हैं।