2019 Lok Sabha Election के लिए समाजवादी पार्टी ने तीन और नामों का ऐलान किया है। नए नामों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी शामिल हैं। इससे पहले पार्टी की तरफ से शुक्रवार को ही छह नामों का ऐलान किया गया था। इस कुल मिलाकर अब तक मुलायम परिवार से चार नाम सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को सुबह सामने आए नामों में मुलायम सिंह यादव के अलावा अक्षय यादव और धर्मेंद्र यादव के नाम भी शामिल थे। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नए नामों का ऐलान किया गया है।

ये हैं सपा के तीन नए नामः खीरी लोकसभा सीट से डॉक्टर पूर्वी यादव को टिकट दिया गया है। सुरक्षित सीट हरदोई से उषा वर्मा का नाम फाइनल हुआ है। वहीं कन्नौज से मौजूदा सांसद डिंपल यादव को फिर से मौका मिला है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सामने आए नामों में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से, धर्मेंद्र यादव को बदायूं से, अक्षय यादव को फिरोजाबाद से, कमलेश कठेरिया को इटावा से, भाईलाल कोल को रॉबर्ट्सगंज से और शब्बीर वाल्मीकि को बहराइच से प्रत्याशी घोषित किया गया था।

 

2014 में मिली थीं सिर्फ पांच सीटेंः आगामी चुनाव के लिए सपा ने कभी चिर प्रतिद्वंद्वी रही बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन किया है। 80 सीटों वाले राज्य में सपा 37, बसपा 38 और आरएलडी तीन सीटों पर लड़ रही हैं। वहीं इस गठबंधन ने गांधी परिवार के गढ़ की सीटों अमेठी-रायबरेली से नहीं लड़ने का फैसला किया है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते समाजवादी पार्टी सिर्फ 5 सीटें जीत पाई थीं। इनमें कन्नौज, मैनपुरी, आजमगढ़, फिरोजाबाद और बदायूं शामिल हैं।

पहली मुलाकात में ही अखिलेश की दोस्‍त बन गई थीं डिंपल, मुलायम खिलाफ थे, फिर ऐसे तय हुआ रिश्‍ता

Alkilesh Yadav, Happy Birthday, Dimple Yadav, MP Dimple Yadav, Dimple Yadav Birthday, Social media, Twitter, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, समाजवादी पार्टी, डिंपल यादव जन्मदिन
अखिलेश यादव और डिंपल यादव। (Express Photo)