Women Campus Recruitment Report News: महिलाओं के लिए खुशखबरी है। कैंपस के अंदर महिलाओं की भर्ती में बढ़ोतरी हुई है। शिक्षण संस्थानों से होने वाली परिसर भर्ती 2022-23 में महिलाओं संख्या बढ़ी हैं। महिलाओं की भर्ती में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कंपनियां वर्कप्लेस में समावेशन और विविधता लाने के लिए उत्साहित हैं।
कॉलेज परिसरों की भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल
एआई आधारित भर्ती से जुड़ी कंपनी कंपनी हायरप्रो ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि बीते वित्त वर्ष (2022-23) में कॉलेज परिसरों से भर्ती वाली नई प्रतिभाओं में से 40 प्रतिशत महिलाएं थीं। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 35 प्रतिशत था।
यह रिपोर्ट देश के सभी पांच क्षेत्रों- मध्य, पूर्व, उत्तर, दक्षिण और पश्चिम में 5,50,000 बीटेक उम्मीदवारों के नमूना आकार के लिए वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान आंकड़ों के मूल्यांकन पर आधारित है।
आईटी सेक्टर में सबसे अधिक हुई भर्ती
रिपोर्ट के अनुसार, आईटी, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) और अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) जैसे क्षेत्रों के लिए पिछले वित्त वर्ष में अधिकांश महिलाओं ने परिसर में भर्ती वाली परीक्षाओं में भाग लिया। रिपोर्ट में कहा गया कि आंकड़ों का और विश्लेषण करने पर पता चलता है कि परिसर में भर्तियों में महिलाओं की हिस्सेदारी के मामले में आईटी सेवा क्षेत्र शीर्ष पर रहा है।
रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि दक्षिण भारत में 2022-23 में कैंपस हायरिंग परीक्षाओं में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक 39 प्रतिशत थी। इस बीच कैंपस हायरिंग के लिए पूर्व में सबसे कम 24 प्रतिशत भागीदारी दर्ज की गई। इसमें कहा गया है कि पश्चिम क्षेत्र में 34 प्रतिशत, मध्य क्षेत्र में 28 प्रतिशत और उत्तर क्षेत्र में 27 प्रतिशत भागीदारी देखी गई। यह खबर महिलाओं के लिए एक उम्मीद है।