UPTET Revised Answer Key 2018: UPTET 2018 की रिवाइज्ड आंसर की जारी कर दी गई है। जिन कैंडिडेट्स ने यह एग्जाम दिया था वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। पहले आंसर की नवंबर 2018 को जारी की गई थी। पहली बार आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को 23 नवंबर 2018 को शाम 6 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब जारी की गई आंसर की में 12 सवाल गलत पाए गए हैं। आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
सवाल नंबर 2: ‘सीखने के वक्र अभ्यास द्वारा सीखने की मात्रा, गति और प्रगति की सीमा को ग्राफ पर प्रदर्शित करते हैं।
विकल्प (1) रॉस (2) एबिंगहास (3) स्किनर (4) एमएल बिग्गी
उत्तर: संशोधन से पहले (2) एबिंगहास
संशोधन के बाद (कोई भी विकल्प सही नहीं माना) सभी को समान अंक
सवाल नंबर 38: मेरी भव बाधा हरौ, राधा नागरि सोय। जातन की झांई परै, श्याम हरित दुति होय उपर्युक्त दोहे में कौन सा अलंकार है?
विकल्प (1) अन्योक्ति (2) यमक (3) श्लेष (4) रूपक
उत्तर: संशोधन से पहले (3) श्लेष,
संशोधन के बाद (3) श्लेष व (4) रूपक दोनों सही
सवाल नंबर 9: समावेशी कक्षा में किस प्रकार का/के छात्र शामिल होता/होते है/हैं?
विकल्प (1) सामान्य और विशिष्ट छात्र (2) केवल सामान्य छात्र (3) केवल विशिष्ट छात्र (4) बहुभाषी और प्रतिभाशाली छात्रउत्तर: संशोधन से पहले (2) केवल विशिष्ट छात्र। संशोधन के बाद (1) सामान्य और विशिष्ट छात्र
सवाल नंबर 27: गिरोह अवस्था किस आयु-वर्ग एवं विलम्ब-विकास से संबन्धित है?
विकल्प (1) 3-6 वर्ष एवं भाषा (2) 8-10 वर्ष एवं सामाजीकरण (3) 16-19 वर्ष एवं नैतिकता (4) 16-19 वर्ष एवं संज्ञानात्मक
उत्तर: संशोधन से पहले (3) 16-19 वर्ष एवं नैतिकता। संशोधन के बाद (2) 8-10 वर्ष एवं सामाजीकरण
सवाल नंबर 59: तद्भव और उसके तत्सम का कौन- सा मेल गलत है?
विकल्प (1)लौंग-लवंग (2)आंत-अंत्र (3) लुनाई-लावण्यता(4)आयसु-आदेश
उत्तर: संशोधन से पहले लुनाई-लावण्यता। संशोधन के बाद (3) लुनाई-लावण्यता व (2) आंत-अंत्र दोनों सही विकल्प।
सवाल नंबर 46: गद्यांश पर आधारित प्रश्न में पूछा गया था कि सम्प्रेषण-कला क्या नहीं है?
विकल्प (1) अलंकरण (2) आत्म-विश्वास (3) प्रभावशाली भाषा (4) विचारों और भावनाओं को व्यक्त करना
उत्तर: संशोधन से पहले विचारों और भावनाओं को व्यक्त करना। संशोधन के बाद (1) अलंकरण उच्च प्राथमिक स्तर बुकलेट ए
सवाल नंबर 68 (संस्कृत भाषा): ‘दिश:’ शब्दरूप का वचन है?
विकल्प (1) एकवचन (2) द्विवचन (3) बहुवचन (4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: संशोधन से पहले (3) बहुवचन। संशोधन के बाद (3) बहुवचन व (1) एकवचन दोनों सही
सवाल नंबर 136 (विज्ञान):-एक घूमते हुए समतल दर्पण पर आपतित किरण 60 अंश का कोण बनाती है, तो परावर्तन कोण क्या होगा?
विकल्प (1) 30 अंश (2) 60 अंश (3) 90 अंश (4) 120 अंश
उत्तर: संशोधन से पहले (4) 120 अंश। संशोधन के बाद (1) 60 अंश
सवाल नंबर 150 (विज्ञान): निम्नलिखित में से कौन-सा सूक्ष्म पोषक-तत्व नहीं है?
विकल्प (1) सिलिकॉन (2) सोडियम (3) कॉपर (4) कैल्सियम
उत्तर: संशोधन से पहले (4) कैल्सियम। संशोधन के बाद (4) कैल्सियम व (2) सोडियम दोनों सही

