UP VDO Final Result 2024 Declared, UP Gram Vikas Adhikari Final Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2018 (UPSSSC Gram Panchayat Adhikari) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इन सरकारी नौकरी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. या Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

UPSSSC VDO Final Result 2024: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी किए गए ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के अंतिम परिणाम में कुल 1,950 उम्मीदवारों के नामों का चयन हुआ है।

UPSSSC VDO Final Result 2024: इतने रिक्तियों के लिए होनी थी भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान में निदेशक, पंचायती राज, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन ग्राम पंचायत अधिकारी पदों पर कुल 1527 रिक्तियों, निदेशक, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ के नियंत्रणाधीन ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर 362 रिक्तियों और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के पद पर 64 रिक्त पदों को मिलाकर कुल 1,953 रिक्त पदों के लिए इस लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई थी।

UPSSSC VDO Final Result 2024: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन

UPSSSC के इस भर्ती अभियान के तहत 1953 पदों पर निकाली गई भर्तियों में 1950 उम्मीदवारों को चयन किया जा चुका है, जिसकी डिटेल नीचे दी गई तालिका में है।

ग्राम पंचायत अधिकारी- 1527

ग्राम विकास अधिकारी- 362

समाज कल्याण पर्यवेक्षक- 64

UPSSSC VDO Final Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें ?

स्टेप 1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध अधिसूचना “आयोग के विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2018, सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (स0क0) एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018 का अंतिम चयन परिणाम” पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अधिसूचना पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।

स्टेप 4. इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें, इसके लिए आप CTRL+H शॉर्ट कमांड दबाकर उपर बने बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज करके आसानी से खोज सकते हैं।

स्टेप 5. रिजल्ट की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।