UPSSSC PET Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 यानी UPSSSC PET 2025 Admit card को बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी करने वाला है, जिसे लेकर आई लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, यूपीएसएसएससी पीटीई हॉल टिकट 2025 को 25 से 30 अगस्त के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि, सही तारीख की जानकारी आयोग द्वारा जारी होने वाले नोटिफिकेशन से ही मिलेगी, जिसका इंतजार जल्द खत्म होगा।
UPSSSC PET Admit Card Download Direct Link
UPSSSC PET 2025: एडमिट कार्ड के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा, जिसके बाद वह अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSSSC PET 2025: कब होगी परीक्षा ?
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 को 6 और 7 सितंबर, 2025 के दिन दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा, जिसकी शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तक चलेगी।
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?
UPSSSC PET 2025 Admit card डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यहां दी गई प्रक्रिया का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध, “Examination / Interview” या “Admit Card Download” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब सामने आए विकल्पों में से “Download Admit Card for Preliminary Eligibility Test (PET) 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 5. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, उसकी जांच करें।
स्टेप 6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
UPSSSC PET 2025: परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 के प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तार्किक क्षमता, भारतीय संविधान, भारतीय इतिहास, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, विज्ञान आदि विषयों से) होंगे और इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, जिसके अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।