संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को लेकर मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए एक खास सूचना जारी की है। यह सूचना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को लेकर है। इस बारे में यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए डिटेल में भी जानकारी दी गई है।
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, मणिपुर के जो उम्मीदवार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले हैं और उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आ रही है, तो वे 22 मई से अपने संबंधित जिला मुख्यालय से अपना ई-एडमिट कार्ट प्राप्त कर सकते हैं। मणिपुर के सभी जिला मुख्यालयों पर एडमिट कार्ड का वितरण 27 मई, 2023 तक किया जाएगा।
वहीं, अधिकारिक वेबसाइट पर 28 मई, 2023 को शाम 4 बजे तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। परीक्षा 28 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
UPSC Civil Services Admit Card 2023: यूपीएससी की वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध UPSC सिविल सर्विसेज एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग-इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
- अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
इससे पहले, आयोग ने मणिपुर के उम्मीदवारों को वैकल्पिक एग्जाम सेंटर चुनने की अनुमति दी थी। राज्य में मौजूदा हालातों के देखते हुए यह फैसला लिया गया। जो उम्मीदवार इम्फाल में एग्जाम सेंटर पर उपस्थित होने वाले थे वह प्रस्तावित 7 वैकल्पिक शहरों में से कोई भी सेंटर चुन सकते थे। इन प्रस्तावित वैकल्पिक परीक्षा केंद्रों में आइजोल, कोहिमा, दिसपुर, दिल्ली, जोरहाट, शिलांग और जोरहाट का नाम दिया गया था।