उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस साल का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। 2025 में आयोग जो भी भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा उसकी तारीख जारी हो गई है। ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर इस वार्षिक कैलेंडर को देखा जा सकता है। जो उम्मीदवार 2025 में uppsc की किसी भी परीक्षा का हिस्सा बनने वाले हैं वह इस कैलेंडर को जरूर डाउनलोड कर लें और अपनी परीक्षा की तारीख को नोट कर लें।
16 फरवरी को होगी साल की पहली परीक्षा
UPPSC के वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक, पीसीएस परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को किया जाएगा। वहीं सम्मिलित राज्य कृषि सेवा 2024 मुख्य परीक्षा 23 मार्च 2025 को आयोजित होगी। यूपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 20 अप्रैल को होगी। बता दें कि आयोग इस साल की पहली परीक्षा (स्टाफ नर्स यूनानी पुरुष और महिला) मुख्य परीक्षा 2023 को आयोजित करेगा। यह परीक्षा 16 फरवरी 2025 को आयोजित होगी।
UPPSC की इस साल होने वाली मुख्य परीक्षाएं
परीक्षा | तिथि |
स्टाफ नर्स यूनानी पुरुष और महिला मुख्य परीक्षा 2023 | 16 फरवरी 2025 |
स्टाफ नर्स आयुर्वेदिक पुरुष और महिला मुख्य परीक्षा 2023 | 23 फरवरी 2025 |
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2024 | 23 मार्च 2025 |
वैज्ञानिक अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2023 | 18 मई 2025 |
सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2024 | 29 जून 2025 |
अपर निजी सचिव परीक्षा 2023 तृतीय चरण | 13 जुलाई 2025 |
प्रवक्ता राजकीय डिग्री कालेज स्क्रीनिंग परीक्षा 2017 (संगीत वादन- सितार विषय) | 17 जुलाई 2025 |
यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन प्रशिक्षण सेवा परीक्षा 2023 | 21 सितंबर |
कब होगी RO ARO परीक्षा?
साल 2024 में UPPSC की जिस परीक्षा को लेकर थोड़ा बहुत हंगामा हुआ था उस परीक्षा के लिए दिन रिजर्व रखे गए हैं। आयोग ने बताया है कि समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए गठित समिति की रिपोर्ट आने के बाद परीक्षा रिजर्व रखी गई तिथियों पर आयोजित की जाएगी। हालांकि अभी इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाना है। जिसके लिए शासन के अनुमोदन का इंतजार है। आयोग ने परीक्षा कैलेंडर में 27 अप्रैल, 4 और 11 18 मई, 1 और 15 जून, 26 जुलाई, 10 अगस्त, 7 सितंबर और 5 अक्टूबर 2025 की तिथियों को रिजर्व रखा है।