UP Police Constable Sarkari Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम को जारी करने के लिए दिया गया संभावित समय निकलता जा रहा है, जिसका अर्थ है कि अगले 72 घंटों में यूपी पुलिस परिणाम जारी किया जा सकता है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया था कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
नवंबर के तीसरे सप्ताह के तीन दिन निकल चुके हैं, जिसका मतलब है कि अगले चार दिन में ये सरकारी रिजल्ट 2024 जारी किया जा सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके नतीजों की जांच कर सकेंगे। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवार यहां जानें पल-पल की लेटेस्ट अपडेट।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी जल्द ही किया जाएगा। उससे पहले बोर्ड की ओर से 2 नवंबर को फाइनल आंसर की जारी की गई थी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम देख सकते हैं।
1. UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. “UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट” वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या वहां पूछी गई कोई भी जानकारी दर्ज करें।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें और वहां से रिजल्ट डाउनलोड करें।
5. छात्र भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा युवक और युवतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में बनाए गए 1,174 केंद्रों पर किया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी - 23, 24 और 25 अगस्त, 2024 को और 30 और 31 अगस्त, 2024 को।
बोर्ड उम्मीदवारों द्वारा सबमिट किए गए फीडबैक की समीक्षा करेगा। अगर यह सही पाया जाता है, तो अंतिम उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा और रिजल्ट तैयार करने में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में, 23, 24 और 25 अगस्त को, लगभग 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। दूसरे चरण - 30 और 31 अगस्त को लगभग 19.26 लाख उम्मीदवारों के उपस्थित होने की उम्मीद थी।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी की गई ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है, जिसकी संभावित तारीखें 15 से 22 नवंबर हैं, जिसमें 4 दिन बीत चुके हैं और अगले तीन दिनों में परिणाम जारी हो सकता है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है, जिसमें पहला लिखित परीक्षा, दूसरा शारीरिक परीक्षण, शारीरिक माप और तीसरा दस्तावेज सत्यापन है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी के अगले चरण फिजिकल टेस्ट में प्रवेश करेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पिछली बार की कट -ऑफ की डिटेल इस प्रकार है।
सामान्य- 185.34
ओबीसी- 172.32
एससी- 145.39
एसटी- 114.19
अभ्यर्थी को फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इंटरमीडिएट पास होना चाहिए या सरकार द्वारा अनुमोदित कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
श्रेणी- आयु सीमा- छूट
सामान्य (पुरुष)- 18-25- N/A
सामान्य (महिला)- 18-28- N/A
ओबीसी/एससी/एसटी (पुरुष- 18-31- 5 वर्ष
ओबीसी/एससी/एसटी (महिला)- 18-34- 5 वर्ष
UP Police Constable Result 2024 LIVE News Updates: श्रेणीवार रिक्तियों की संख्या कितनी है ?
सामान्य (अनारक्षित)- 24102 पद
ईडब्ल्यूएस- 6024 पद
ओबीसी- 16264 पद
अनुसूचित जाति- 12650 पद
अनुसूचित जनजाति- 1204 पद
कुल- 60244 पद
यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन (वार्षिक) लगभग 4,20,000/- रुपये से 4,80,000/- रुपये होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के जरिए यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन की जांच कर सकते हैं।
वेतनमान (6वां सीपीसी) -5200- 20,200 रुपये
ग्रेड वेतन- 2000 रुपये
प्रारंभिक मूल वेतन (6वां सीपीसी)- 7200 रुपये
प्रारंभिक मूल वेतन (7वां सीपीसी)- 21,700 रुपये
सकल मासिक वेतन- 30,000- 40,000 रुपये
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 रिजल्ट चेक करने के चरण इस प्रकार हैं: -
1. UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. “UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट” वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या वहां पूछी गई कोई भी जानकारी दर्ज करें।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें और वहां से रिजल्ट डाउनलोड करें।
5. छात्र भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हो चुके उम्मीदवारों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड आज किसी भी समय नतीजों का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 11 सितंबर, 2024 को यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 जारी की थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 को ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित किया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 को 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक परिणाम पीडीएफ में अपने रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं।