उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 23 से 31 अगस्त के बीच दोबारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की जा चुकी है, जिसमें 48,17,315 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। परीक्षा देने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द खत्म कर सकता है क्योंकि लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 सितंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
UP Police Constable Answer Key 2024 Download Link
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 2024 जारी किए जाने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपने परिणामों की जांच कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार Jansatta.com/education पर उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने परिणामों, आंसर-की, कट ऑफ और पासिंग मार्क्स की जांच कर सकेंगे।
UP Police Constable Selection Process: Know Here
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां जान लें, इस सरकारी नौकरी के परीक्षा परिणाम, कट ऑफ, आंसर-की, पासिंग मार्क्स और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी की LIVE UPDATE
चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग इन करें।
चरण 2: होमपेज पर कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट 2024 के लिए उपलब्ध लिंक को खोजें और खोलें।
चरण 3: इसके बाद, उम्मीदवार लॉगिन टैब खोलें।
चरण 4: अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें, जैसे कि आपका पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि।
चरण 5: इसे सबमिट करें, और यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और इसे डाउनलोड करें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत यूपी पुलिस भर्ती विभाग ने कुल 60,244 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 राज्य के 67 जिलों में 5 दिन और 10 शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें 48,17,315 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी की गई नई तारीखों के बीच 23 से 31 अगस्त तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम परीक्षा खत्म होने के 15 दिन बाद जारी किया जा सकता है। हालांकि, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
इस साल, कांस्टेबल पदों के लिए 48,17,441 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग इन करें।
चरण 2: होमपेज पर कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट 2024 के लिए उपलब्ध लिंक को खोजें और खोलें।
चरण 3: इसके बाद, उम्मीदवार लॉगिन टैब खोलें।
चरण 4: अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें, जैसे कि आपका पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि।
चरण 5: इसे सबमिट करें, और यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और इसे डाउनलोड करें।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत यूपी पुलिस भर्ती विभाग ने कुल 60,244 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 राज्य के 67 जिलों में 5 दिन और 10 शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें 48,17,315 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को नई तारीखों में आयोजित किया गया था, जिसमें यह परीक्षाएं 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच पांच दिनों तक दो शिफ्ट में आयोजित हुई थीं। इन परीक्षाओं को यूपी के 67 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर लिया गया था, जिसमें 48,17,315 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार यहां जान लीजिए आंसर-की से लेकर रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक तक हर नई जानकारी की लेटेस्ट अपडेट।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड आज सुबह 11 बजे तक 24 अगस्त को हुई परीक्षा की आंसर की जारी कर देगा और इसकी ऑब्जेक्शन विंडो 12 से 16 सितंबर तक खुली रहेगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की 23 अगस्त को जो आंसर की जारी हुई थी उसकी उत्तर पुस्तिका जारी हो गई है। आज से ही इस पर आपत्ति दर्ज कराने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार इस पर 15 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
30 अगस्त की परीक्षा के लिए आंसर की 14 सितंबर को जारी होगी और इसकी ऑब्जेक्शन विंडो 18 सितंबर तक खुली रहेगी।
25 अगस्त को हुई परीक्षा की उत्तर पुस्तिका 13 सितंबर को जारी होगी और इसकी ऑब्जेक्शन विंडो 17 सितंबर तक खुली होगी।
24 अगस्त को हुई परीक्षा की आंसर की 12 सितंबर को जारी हो जाएगी और इसकी ऑब्जेक्शन विंडो 12 से 16 सितंबर तक खुली रहेगी।
23 अगस्त को हुई परीक्षा की आंसर की 11 सितंबर यानि कल जारी होगी। कल से ही ऑब्जेक्शन विंडो खुल जाएगी और कैंडिडेट्स 15 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की आंसर-की 11 से 15 सितंबर के बीच अलग-अलग दिन जारी होंगी।
23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग दिन हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की भी अलग-अलग दिन जारी होगी और इसकी शुरुआत 11 सितंबर से हो चुकी है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 23 अगस्त को हुई कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या Jansatta.com/education पर जाकर बताई गई प्रक्रिया का पालन करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) इस सितंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में परिणामों को जारी कर सकता है।