UP Police Constable Result Date 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस भर्ती बोर्ड 25 से 30 सितंबर के बीच किसी भी दिन कांस्टेबल रिजल्ट 2024 को जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी नतीजों की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 लिखित परीक्षा में का आयोजन 23 से 31 अगस्त के बीच पांच दिन और दो शिफ्ट में किया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक और बताई गई प्रक्रिया के जरिए अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।

Live Updates
17:44 (IST) 26 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कौन करता है आयोजन

यूपी पुलिस कांस्टेबल भारती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए आयोजित की जाती है।

16:56 (IST) 26 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कैसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड ?

चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग इन करें।

चरण 2: होमपेज पर कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट 2024 के लिए उपलब्ध लिंक को खोजें और खोलें।

चरण 3: इसके बाद, उम्मीदवार लॉगिन टैब खोलें।

चरण 4: अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें, जैसे कि आपका पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि।

चरण 5: इसे सबमिट करें, और यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 6: सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और इसे डाउनलोड करें।

16:18 (IST) 26 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कितनी है रिक्तियां ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा रिजल्ट लाइव: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत यूपी पुलिस भर्ती विभाग ने कुल 60,244 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा है।

15:20 (IST) 26 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE:कहां और कितने उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा रिजल्ट लाइव: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 राज्य के 67 जिलों में 5 दिन और 10 शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें 48,17,315 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

12:59 (IST) 26 Sep 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE Updates: इतने उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा रिजल्ट लाइव: यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 की लिखित परीक्षा को पांच दिनों में दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था, जिसमें 48,17,315 महिला और पुरुष उम्मीदवारों ने भाग लिया है।

11:49 (IST) 26 Sep 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE Updates: इन तारीखों में हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा रिजल्ट लाइव: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से नई तारीखों 23 से 31 अगस्त तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था।

10:16 (IST) 26 Sep 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: जारी हुई सभी परीक्षाओं की आंसर-की

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा रिजल्ट लाइव: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सभी परीक्षाओं की आंसर-की जारी कर दी है, जिसके बाद अब इस सरकारी नौकरी की परीक्षा का सरकारी रिजल्ट भी जल्दी जारी किया जाएगा।

09:49 (IST) 26 Sep 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: जारी होने वाला है लिखित परीक्षा का रिजल्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड अगले 48 घंटे में परिणामों की घोषणा कर सकता है।

20:58 (IST) 25 Sep 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: दो फेज की परीक्षा 48 लाख कैंडिडेट्स हुए थे शामिल

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हुई थी। 23, 24 और 25 अगस्त को परीक्षा लगातार हुई थी। उसके बाद 4 दिन का गैप था और फिर 30 और 31 अगस्त को परीक्षा आयोजित हुई थी। दो फेज की परीक्षा में 48 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

19:45 (IST) 25 Sep 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा राज्य भर के 67 जिलों में स्थित 1,174 परीक्षा केंद्रों पर 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।

19:26 (IST) 25 Sep 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सितंबर के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। परिणाम चेक करने के लिए कैंडिडेट्स इन स्टेप्स को फॉलो करें।

उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक को खोलें

अपने अकाउंट में लॉग इन करें।

अपना रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले लें।

18:23 (IST) 25 Sep 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: 60 हजार पोस्ट के लिए 40 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम जल्द जारी होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर के लास्ट वीक में रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 60 हजार से अधिक पदों के लिए आयोजित हुई थी। इसके लिए 40 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

17:51 (IST) 25 Sep 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए इतने उम्मीदवार

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा रिजल्ट लाइव: इस साल हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 48,17,315 महिला और पुरुष उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

17:30 (IST) 25 Sep 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: कब हुई थी यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त से 31 अगस्त की अवधि के बीच पांच दिनों में किया गया था। इन पांच दिनों में दो शिफ्टों में परीक्षा हुई थी।

16:35 (IST) 25 Sep 2024
UP Police Constable 2024 Result LIVE: कब जारी होगा रिजल्ट

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 से 30 सितंबर के बीच परिणामों की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभी आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।