UP Police Constable Result Date 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 फाइनल आंसर-की जारी कर दी है और लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, नवंबर के तीसरे सप्ताह में सरकारी रिजल्ट 2024 यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 को जारी किया जा सकता है।
UPPRPB ने 2 नवंबर को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर-की जारी की थी और साथ में नतीजों को जारी करने के संभावित तिथियों की जानकारी भी दी थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in जाकर इस सरकारी नौकरी की फाइनल आंसर-की देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की और रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक को दर्ज करना होगा। उम्मीदवार फाइनल आंसर-की 9 नवंबर तक ही डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लाइव ब्लॉग में जान लीजिए यूपी सरकारी नौकरी 2024 के परिणाम जारी होने से लेकर चयन प्रक्रिया तक हर जानकारी की सबसे लेटेस्ट अपडेट।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह जानकारी खुद UPPRB ने दी है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट से जुड़ा लिंक मिलेगा वहां क्लिक करें।
उसके बाद एक Log in पेज खुलेगा वहां उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर Log in करें।
अब रिजल्ट का ऑप्शन नजर आएगा। उस पर क्लिक करने के बाद एक पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी।
अब उसमें अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की महत्वपूर्ण तारीखों की डिटेल इस प्रकार है।
अधिसूचना जारी : 23/12/2023
आवेदन शुरू : 27/12/2023
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16/01/2024
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 16/01/2024
दस्तावेज़ अपलोड करने/सुधार करने की अंतिम तिथि : 17-20 जनवरी 2024
परीक्षा तिथि : 17-18 फरवरी 2024 (रद्द)
नई परीक्षा तिथि : 23,24,25 और 30-31 अगस्त 2024
परीक्षा शहर उपलब्ध : 16/08/2024 शाम 05 बजे
प्रवेश पत्र उपलब्ध : परीक्षा से 3 दिन पहले
उत्तर कुंजी उपलब्ध : 11/09/2024
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पिछली बार की कट -ऑफ की डिटेल इस प्रकार है।
सामान्य- 185.34
ओबीसी- 172.32
एससी- 145.39
एसटी- 114.19
अभ्यर्थी को फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इंटरमीडिएट पास होना चाहिए या सरकार द्वारा अनुमोदित कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
श्रेणी- आयु सीमा- छूट
सामान्य (पुरुष)- 18-25- N/A
सामान्य (महिला)- 18-28- N/A
ओबीसी/एससी/एसटी (पुरुष- 18-31- 5 वर्ष
ओबीसी/एससी/एसटी (महिला)- 18-34- 5 वर्ष
सामान्य (अनारक्षित)- 24102 पद
ईडब्ल्यूएस- 6024 पद
ओबीसी- 16264 पद
अनुसूचित जाति- 12650 पद
अनुसूचित जनजाति- 1204 पद
कुल- 60244 पद
यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन (वार्षिक) लगभग 4,20,000/- रुपये से 4,80,000/- रुपये होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के जरिए यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन की जांच कर सकते हैं।
वेतनमान (6वां सीपीसी) -5200- 20,200 रुपये
ग्रेड वेतन- 2000 रुपये
प्रारंभिक मूल वेतन (6वां सीपीसी)- 7200 रुपये
प्रारंभिक मूल वेतन (7वां सीपीसी)- 21,700 रुपये
सकल मासिक वेतन- 30,000- 40,000 रुपये
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में चयन प्रक्रिया को मुख्य रूप से चार चरणों में विभाजित किया गया है, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।
1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
3. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
4. दस्तावेज सत्यापन
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 रिजल्ट चेक करने के चरण इस प्रकार हैं: –
1. UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. “UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट” वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या वहां पूछी गई कोई भी जानकारी दर्ज करें।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें और वहां से रिजल्ट डाउनलोड करें।
5. छात्र भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 11 सितंबर, 2024 को यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 जारी की थी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 को 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक परिणाम पीडीएफ में अपने रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में, 23, 24 और 25 अगस्त को, लगभग 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। दूसरे चरण – 30 और 31 अगस्त को लगभग 19.26 लाख उम्मीदवारों के उपस्थित होने की उम्मीद थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने से पहले फाइनल आंसर-की 2 नवंबर के दिन जारी कर दिया है, जिसपर आपत्ति उठाने की विंडो 9 नवंबर को बंद हो जाएगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम नवंबर के तीसरे हफ्ते में जारी किया जाएगा। UPPRPB ने दो दिन पहले ही यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। 9 नवंबर तक उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की फाइनल आंसर की देख व उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवार UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर स्कोरकार्ड, कट ऑफ और फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा Jansatta.com/education पर भी यूपी पुलिस रिजल्ट 2024 का डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अक्टूबर के अंत में यूपी पुलिस रिजल्ट जारी करने और भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के बाद यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा इस सरकारी नौकरी के परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। रिजल्ट का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा युवक और युवतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में बनाए गए 1,174 केंद्रों पर किया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी – 23, 24 और 25 अगस्त, 2024 को और 30 और 31 अगस्त, 2024 को।
बोर्ड उम्मीदवारों द्वारा सबमिट किए गए फीडबैक की समीक्षा करेगा। अगर यह सही पाया जाता है, तो अंतिम उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा और रिजल्ट तैयार करने में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में, 23, 24 और 25 अगस्त को, लगभग 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। दूसरे चरण – 30 और 31 अगस्त को लगभग 19.26 लाख उम्मीदवारों के उपस्थित होने की उम्मीद थी।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी की गई ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने तारीखों की जानकारी नहीं दी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने से पहले फाइनल आंसर-की 2 नवंबर के दिन जारी कर दिया है, जिसपर आपत्ति उठाने की विंडो 9 नवंबर को बंद हो जाएगी।
