UPPBPB UP Police Constable Admit Card 2024 Date and Time, Sarkari Result Kab Aayega: 30 अगस्त को होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स इसे uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं 31 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 28 अगस्त को जारी किया जाएगा।

कब जारी होगा यूपी पुलिस भर्ती कांस्टेबल परीक्षा 2024 का परिणाम

बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रिजल्ट अक्टूबर या नवंबर के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा रविवार को लगातार तीसरे दिन राज्य के 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर हुई। जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि निष्पक्ष परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शुरू हुई पांच दिवसीय परीक्षा 31 अगस्त को समाप्त होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) के अनुसार परीक्षा पांच 23, 24, 25, 30 अगस्त और 31 दो पालियों में आयोजित की जा रही है।

असल में पेपर लीक के आरोपों के बाद 17 और 18 फरवरी को होने वाली परीक्षा रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद 60,000 से अधिक पदों को भरने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया जरूरी थी। बता दें कि छात्रों की सुविधा के लिए यूपी राज्य परिवहन निगम परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को मुफ्त बस सेवाएं प्रदान कर रहा है, जिसमें कई जिलों में इलेक्ट्रिक बसे भी शामिल है। इसके लिए छात्रों को अपने पास एडमिट कार्ड की कॉपी रखनी होगी।