यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी की गई नई तारीखों के अनुसार 23 अगस्त से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 शुरू हो चुकी हैं, जो 31 अगस्त तक चलेंगी। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद आंसर-की और परिणामों का इंतजार रहता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर uppbpb.gov.in पर जारी होगी, जिसे डाउनलोड करने का लिंक Jansatta.com/education पर भी उपलब्ध होगा।
UP Police Constable Exam Answer Key and Result Live Updates
नई तारीखों में हो रही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के परिणामों को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के कुछ ही दिनों बाद परिणामों को जारी कर सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य के 67 जिलों में बनाए गए 1,174 केंद्रों पर किया गया है। इस लाइव ब्लॉग में जान लीजिए यूपी पुलिस भर्ती 2024 से जुड़ी हर जानकारी की लेटेस्ट अपडेट।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम परीक्षा खत्म होने के 15 दिन बाद जारी किया जा सकता है। हालांकि, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
इस साल, कांस्टेबल पदों के लिए 48,17,441 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग इन करें।
चरण 2: होमपेज पर 30 अगस्त की परीक्षा के लिए कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक को खोजें और खोलें।
चरण 3: इसके बाद, उम्मीदवार लॉगिन टैब खोलें।
चरण 4: अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें, जैसे कि आपका पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि।
चरण 5: इसे सबमिट करें, और यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और परीक्षा के दिन के लिए इसे डाउनलोड करें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत यूपी पुलिस भर्ती विभाग ने कुल 60,244 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इस परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होने के बाद मिल जाएगी। इसके अलावा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आंसर-की का डायरेक्ट लिंक Jansatta.com/education पर भी उपलब्ध होगा।
23 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य के 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
31 अगस्त को होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के तहत 31 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश की राज्य पुलिस सेवा के लिए एक प्रवेश स्तर की भर्ती है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18-23 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जो कि मूल यूपी पुलिस पात्रता है जिसे पूरा करना होगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भारती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए आयोजित की जाती है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए 17 और 18 फरवरी, 2024 को परीक्षा का आयोजन हुआ था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से यूपी पुलिस एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक है। जो लोग आवंटित परीक्षा केंद्र पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड ले जाना भूल जाते हैं, उन्हें यूपी पुलिस भर्ती 2024 परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत पहले चरण की परीक्षा 23, 24 और 25 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी।
यूपी पुलिस की 31 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस की 31 अगस्त को जो परीक्षा होनी है उसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx?s=35
चरण 2: 'उम्मीदवार लॉगिन' पर क्लिक करें
चरण 3: एक लॉगिन पेज खुलेगा जहाँ आपको अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी
चरण 4: एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
चरण 5: सभी विवरण जांचें और एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें
यूपी पुलिस की 31 अगस्त को जो परीक्षा होनी है उसके एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए जाने वाले हैं वह ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल, कांस्टेबल पदों के लिए 48,17,441 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग इन करें।
चरण 2: होमपेज पर 30 अगस्त की परीक्षा के लिए कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक को खोजें और खोलें।
चरण 3: इसके बाद, उम्मीदवार लॉगिन टैब खोलें।
चरण 4: अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें, जैसे कि आपका पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि।
चरण 5: इसे सबमिट करें, और यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और परीक्षा के दिन के लिए इसे डाउनलोड करें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत यूपी पुलिस भर्ती विभाग ने कुल 60,244 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इस परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होने के बाद मिल जाएगी। इसके अलावा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आंसर-की का डायरेक्ट लिंक Jansatta.com/education पर भी उपलब्ध होगा।
23 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य के 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है।
31 अगस्त को होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड आज आधी रात के बाद एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
30 अगस्त को होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के तहत 30 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा नई तारीखों के अनुसार 23 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक आयोजित की जा रही हैं।