UP Police Constable Exam Date 2024 (यूपी पुलिस का एग्जाम कब होगा 2024): यूपी पुलिस में 60 हजार से अधिक कॉन्स्टेबल्स की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 16 जनवरी है। अभी भी जिसने इस भर्ती के लिए अप्लाई ना किया हो वो कर ले। 16 जनवरी के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 16 को रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बाद अप्लाई करने वाला लिंक डिएक्टिवेट हो जाएगा।
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए एक और जरूरी अपडेट है। जिन लोगों ने अप्लाई किया है और अगर उन्हें लगता है कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपने अप्लीकेशन फार्म में उनसे कोई गलती हो गई है तो वो उसमें भी सुधार करा सकते हैं। सुधार करने के लिए 17 और 18 जनवरी का मौका है। दो दिन करेक्शन वाला लिंक एक्टिव रहेगा। 18 जनवरी के बाद आप फार्म में किसी भी तरह का कोई सुधार नहीं कर पाएंगे।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तिथि का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि माना जा रहा है कि लिखित परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह तक संपन्न करा ली जाएगी। ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती परीक्षा के लिए तेजी से तैयारियां कर रहा है।
बता दें कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60 हजार से ज्यादा परों पर भर्ती के लिए इस वैकेंसी के लिए अधिसूचना 23 दिसंबर 2023 को जारी हुई थी। 27 दिसंबर, 2023 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होकर 16 जनवरी, 2024 को समाप्त हो रही है।