उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नई तारीखों में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 (UP Police Constable Recruitment Exam 2024) सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है, जिसमें भाग लेने वाले उम्मीदवार अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस भर्ती बोर्ड ने इन पांच अलग-अलग दिनों में हुई परीक्षा की आसंर-की जारी करनी शुरू कर दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 (UP Police Constable Result 2024) जारी कर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 लिखित परीक्षा (UP Police Constable 2024 written examination) का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को किया था, जिसमें 48,17,315 महिला और पुरुष उम्मीदवारों ने भाग लिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in और Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम 2024 ( UP Police Constable Written Exam Result 2024) देख सकेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा को देने वाले किसी उम्मीदवार को अगर यह लगता है कि किसी प्रश्न का दिया गया उत्तर गलत है तो वह आंसर की के आधार पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
1. सबसे पहले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होम पेज पर ही ‘यूपी पुलिस उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक’ पर क्लिक करें
3. रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें और फिर लॉग इन करें।
4. अब आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
5. अगले स्टेप में निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और प्रश्न पत्र सेट और भाषा का चयन करें।
6. दिए गए चेक बॉक्स पर क्लिक करें। ‘आपत्तियां दर्ज करने के लिए यहां क्लिक करें’ बटन पर क्लिक करें
7. जिस प्रश्न के लिए आपत्ति दर्ज करानी है उसके लिए सही उत्तर चुनें। साथ में कोई टिप्पणी भी दर्ज कर सकते हैं।
8. आखिर में सबमिट करें।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सितंबर के लास्ट वीक में आने की संभावना है। 60244 पोस्ट के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा में लाखों कैंडिडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परिणाम देख व चेक कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का 23 अगस्त को जो पेपर आयोजित हुआ था उसकी उत्तर पुस्तिका पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट है। 11 सितंबर को इसकी आंसर की जारी हुई थी और 15 सितंबर 2024 इसकी निर्धारित लास्ट डेट थी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स उसे UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट यानी uppbpb.gov.in पर चेक कर पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले इस वेबसाइट पर ही जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट से जुड़ा लिंक मिल जाएगा। परिणाम पीडीएफ फाइल के रूप में जारी होंगे। पीडीएफ फाइल में कैंडिडेट्स अपना नाम और रोल नंबर चेक कर पाएंगे।
भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट निकलवा लें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की 31 अगस्त को जो परीक्षा हुई थी उसकी आंसर की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा जारी कर दी गई है। इस उत्तर पुस्तिका पर कैंडिडेट्स 19 सितम्बर, 2024 रात्रि 12 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।
कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
अपनी परीक्षा तिथि के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक खोलें
उम्मीदवार लॉगिन विंडो पर जाएं
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें
उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
जनरल- 185-195
ओबीसी- 175-180
एससी- 150-155
एसटी- 115-120
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इस महीने के आखिर तक आने की पूरी संभावन है। रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी होगी। नीचे महिला उम्मीदवारों के लिए संभावित कटऑफ दी गई है जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके सेलेक्शन के चांस कहां तक हैं।
जनरल- 181-191
ओबीसी- 170-175
एससी- 145-150
एसटी- 110-115
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की 31 अगस्त को जो परीक्षा हुई थी उसकी आंसर की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा जारी कर दी गई है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट आसंर की तक जा सकते हैं। आंसर की को डाउनलोड किया जा सकता है और आपत्ति भी दर्ज कराई जा सकती है।
https://ctcp24.com/uppbpbcst23/loginpage.aspx
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा को देने वाले किसी उम्मीदवार को अगर यह लगता है कि किसी प्रश्न का दिया गया उत्तर गलत है तो वह आंसर की के आधार पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
1. सबसे पहले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होम पेज पर ही ‘यूपी पुलिस उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक’ पर क्लिक करें
3. रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें और फिर लॉग इन करें।
4. अब आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
5. अगले स्टेप में निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और प्रश्न पत्र सेट और भाषा का चयन करें।
6. दिए गए चेक बॉक्स पर क्लिक करें। ‘आपत्तियां दर्ज करने के लिए यहां क्लिक करें’ बटन पर क्लिक करें
7. जिस प्रश्न के लिए आपत्ति दर्ज करानी है उसके लिए सही उत्तर चुनें। साथ में कोई टिप्पणी भी दर्ज कर सकते हैं।
8. आखिर में सबमिट करें।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य में 60244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की थी। फरवरी में इसकी परीक्षा हुई थी, लेकिन पेपर लीक के चलते इसे रद्द कर दिया गया था अब परीक्षा दोबारा हुई। अब कैंडिडेट्स को रिजल्ट का इंतजार है। माना जा रहा है कि परिणाम सितंबर के आखिरी हफ्ते में जारी कर दिए जाएंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स उसे UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट यानी uppbpb.gov.in पर चेक कर पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले इस वेबसाइट पर ही जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट से जुड़ा लिंक मिल जाएगा। परिणाम पीडीएफ फाइल के रूप में जारी होंगे। पीडीएफ फाइल में कैंडिडेट्स अपना नाम और रोल नंबर चेक कर पाएंगे।
भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट निकलवा लें।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित होने पर पुरुष और महिला के लिए कांस्टेबल कट ऑफ 2024 जारी होगी। अपेक्षित कटऑफ कुछ इस प्रकार रह सकती है।
1. सामान्य श्रेणी के लिए अपेक्षित कटऑफ 188.00 रह सकती है।
2. ओबीसी के लिए अपेक्षित कटऑफ 174.00 है।
3. SC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कटऑफ 146.00 है.
4. वहीं एसटी उम्मीदवारों के लिए यह कटऑफ 115.00 है।
30 अगस्त को आयोजित हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। उसे डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
1. कैंडिडेट्स सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. उसके बाद होमपेज पर ‘यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
3. अब जो नया पेज खुलेगा वहां पर अपने क्रेडेंशियल, जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
4. आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी।
5. भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
23 अगस्त को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की जो लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी उसकी आंसर की 11 सितंबर को जारी हो गई थी। उसी दिन से उस पर आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प भी खुल गया था। अब उसकी लास्ट डेट नजदीक आ गई है। 11 सितंबर को जारी हुई आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज का मौका 15 सितंबर 2024 रात 12 बजे तक है।
31 अगस्त को हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की 15 सितंबर 2024, रविवार को जारी की जाएगी। उस पर आपत्ति दर्ज कराने का समय 19 सितंबर तक होगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का 30 अगस्त को जो पेपर हुआ था उसकी आंसर की आज (14 सितंबर 2024) को जारी हो गई है। इस आंसर की पर कैंडिडेट्स 18 सितंबर रात 12 बजे तक आपत्ति दरा सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट ctcp24.com पर विजिट करना होगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सितंबर के लास्ट वीक में आने की संभावना है। 60244 पोस्ट के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा में लाखों कैंडिडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परिणाम देख व चेक कर सकते हैं।
चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग इन करें।
चरण 2: होमपेज पर कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट 2024 के लिए उपलब्ध लिंक को खोजें और खोलें।
चरण 3: इसके बाद, उम्मीदवार लॉगिन टैब खोलें।
चरण 4: अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें, जैसे कि आपका पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि।
चरण 5: इसे सबमिट करें, और यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और इसे डाउनलोड करें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत यूपी पुलिस भर्ती विभाग ने कुल 60,244 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 राज्य के 67 जिलों में 5 दिन और 10 शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें 48,17,315 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी की गई नई तारीखों के बीच 23 से 31 अगस्त तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था।
31 अगस्त को हुई परीक्षा की उत्तर पुस्तिका 15 सितंबर को जारी होगी और इस पर आपत्ति 19 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं।
30 अगस्त की परीक्षा के लिए आंसर की 14 सितंबर को जारी होगी और इसकी ऑब्जेक्शन विंडो 18 सितंबर तक खुली रहेगी।
25 अगस्त को हुई परीक्षा की उत्तर पुस्तिका 13 सितंबर को जारी होगी और इसकी ऑब्जेक्शन विंडो 17 सितंबर तक खुली होगी।
24 अगस्त को हुई परीक्षा की आंसर की 12 सितंबर को जारी हो जाएगी और इसकी ऑब्जेक्शन विंडो 12 से 16 सितंबर तक खुली रहेगी।
23 अगस्त को हुई परीक्षा की आंसर की 11 सितंबर यानि कल जारी होगी। कल से ही ऑब्जेक्शन विंडो खुल जाएगी और कैंडिडेट्स 15 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की आंसर-की 11 से 15 सितंबर के बीच अलग-अलग दिन जारी होंगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) इस सितंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में परिणामों को जारी कर सकता है।