UP Police Constable Admit Card, Expected Cut-Off 2024 (यूपी पुलिस का एडमिट कार्ड कब आएगा 2024): यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखें आ चुकी हैं। यह परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होनी है। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड भी 13 या 14 फरवरी तक आ जाएंगे। ऐसे में भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों के पास सीमित समय ही बचा है।

UP Police Constable Admit Card 2024 Direct Link LIVE: Check here

यूपी पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती प्रक्रिया में बैठने वाले अभ्यर्थियों को जोरों शोरों से अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। परीक्षा में शामिल होने वाले कई अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के मन में यह सवाल भी जरूर होगा कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पास होने के लिए कितने नंबर लाने होंगे। वैसे ये तो परीक्षा होने के बाद ही पता चलेगा कि कटऑफ क्या रहने वाला है। हालांकि हम आपको कुछ आंकड़े बताने जा रहे जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार कांस्टेबल भर्ती का कट ऑफ स्कोर कितना रहेगा।

बता दें कि इससे पहले यूपी में साल 2018 में कांस्टेबल की भर्ती निकली थी। तब 49568 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कराया गया था। उस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 185.34 अंक तक था। वहीं ओबीसी के लिए यह 172.32, एससी के लिए 145.39 और एसटी वर्ग के लिए 114.19 अंक कट ऑफ रहा था।

साल 2018 की उस कांस्टेबल भर्ती के लिए तकरीबन 19 लाख 38 हजार 643 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लेकिन इस बार करीब 50 लाख लोग भर्ती के लिए फॉर्म भर चुके हैं। ऐसे में निश्चित ही पदों के लिए कॉम्पटीशन बढ़ेगा और परीक्षा का कट ऑफ भी ज्यादा रहेगा। ऐसे में समय से अपनी तैयारी पुख्ता कर लें।