UP Police Constable Expected Cut-Off 2024 General, OBC, SC / ST Category-Wise: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल हो चुके 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार अगले 72 घंटों में समाप्त हो सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम को 28 से 31 अक्टूबर के बीच जारी कर सकता है। हालांकि, रिजल्ट से पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी होगी और उसके बाद कट ऑफ को जारी किया जाएगा और अंत में फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
UP Police Constable Result, Answer Key 2024 LIVE: Check Marks here
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों को रिजल्ट से पहले जारी होने वाली कट ऑफ को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है और वे जल्द से जल्द इस भर्ती परीक्षा की कट ऑफ जान लेना चाहते हैं।
UP Police Constable Cut-Off 2024: कैसे तैयार होती है कट ऑफ
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए हो चुकी परीक्षा के बाद जारी होने वाली कट ऑफ कई कारकों पर निर्भर करती है। पुलिस भर्ती बोर्ड कट ऑफ का निर्धारण करते समय उम्मीदवारों की संख्या, नौकरी की स्थिति, परीक्षा का कठिनाई स्तर जैसे कारकों को ध्यान में रखते हैं।
UP Police Constable Cut-Off 2024: इतनी हो सकती है कटऑफ
ऊपर बताए गए सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस साल यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की संभावित कट ऑफ की डिटेल इस प्रकार है।
श्रेणी | कट ऑफ (संभावित) |
सामान्य | 188 से 193 |
ओबीसी | 173 से 178 |
एससी | 144 से 149 |
एसटी | 113 से 118 |
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कट ऑफ जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेड्रेंशियल का इस्तेमाल करके कट ऑफ का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा कट ऑफ जारी होने पर Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी कट ऑफ को डाउनलोड किया जा सकता है।
UP Police Constable Cut-Off 2024: कब, कहां और कितने उम्मीदवारों ने दी परीक्षा ?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 23 से 31 अगस्त तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। भर्ती बोर्ड ने राज्य के 67 जिलों में 5 दिन और 10 शिफ्ट में इस परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 48,17,315 है।