UP Police Constable Admit Card, Sarkari Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती कर रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए बोर्ड ने लिखित परीक्षा की डेट भी जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया जा चुका है कि कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होगी। हालांकि भले एग्जाम की डेट सामने आ गई है लेकिन अभी तक अभ्यर्थियों के एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड नहीं आए हैं।

एडमिट कार्ड को लेकर एक अपडेट सामने आया है। हालांकि ये आधिकारिक अपडेट नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आ जाएंगे। मतलब 13 या 14 फरवरी तक प्रवेश पत्र जारी कर दिये जाएंगे।

बात करें परीक्षार्थियों के एग्जाम सिटी स्लिप की तो इसे लेकर भी एक अपडेट है। एग्जाम सिटी स्लिप 10 फरवरी तक जारी कर दिये जाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इसके लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वह यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नजर बनाए रखें।

एक बार जब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर देगा तो अभ्यर्थी वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के आसान तरीके हम आपको नीचे बता रहे हैं:

1.सबसे पहले यूपी पुलिस की भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2.यहां पर आपको यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
3.नए पेज में मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
4.अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।