UP Police Constable Exam Date 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 25 जुलाई 2024 को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीखें जारी कर दी हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार,23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र डाउनोड कर सकेंगे।
UP Police Constable Re-Exam Date 2024: एडमिट कार्ड कब होगा जारी ?
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि से 7 दिन पहले जारी किया जा सकता है। पहली परीक्षा 23 अगस्त की है, जिसके मुताबिक, 16 या 17 अगस्त के दिन यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जा सकता है।
UP Police Constable Re-Exam Date 2024: कहां और कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ?
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवार यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना है।
स्टेप 2. होम पेज पर Notices सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. नोटिस सेक्शन खुलने के बाद खुले नए पेज पर दिख रहे “उ०प्र० पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक” पर क्लिक करें।
स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जिसमें आपको खुलने पर Admit Card के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 4. एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करने के बाद ओपन हुए ब्लैंक स्पेस में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 6. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
UP Police Constable Re-Exam Date 2024: किन पदों पर होनी है भर्ती ?
नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इस लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए जाएंगे।
UP Police Constable Re-Exam Date 2024: क्या है भर्ती प्रक्रिया ?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से 60244 पदों पर भर्ती को आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती को तीन चरणों में पूरा किया जाना है। इसका पहला चरण लिखित परीक्षा है, जिसकी तारीखों का ऐलान हो चुका है। दूसरा चरण शारीरिक दक्षता का है, जिसकी तारीखों का ऐलान लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद किया जाएगा। तीसरा चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का है जिसमें फिजिकल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों के सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगा। इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को कांस्टेबल पदों पर भर्ती किया जाएगा।