UP Police Constable Admit Card, Sarkari Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती कर रहा है। भर्ती परीक्षा की डेट भी सामने आ गई है। हालांकि अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होगी।

अब जब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की डेट सामने आ गई है तो अब अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड आने का इंतजार है। अभी तक एडमिट कार्ड को लेकर कोई आधिकारिक बयान या नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। हालांकि मीडियो रिपोर्ट्सस एडमिट कार्ड को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। इन रिपोर्ट्स की मानें तो लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड एग्जाम तीन से चार दिन पहले यानी 13 फरवरी के आस पास जारी हो सकते हैं। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर सही समय पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

शुरुआती खबरों की मानें तो यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 6500 एग्जाम सेंटर बनाने जाने की योजना थी। लेकिन परीक्षार्थियों की भारी संख्या देखते हुए अब परीक्षा केंद्रों की संख्या को भी बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही एग्जाम शिफ्ट भी बढ़ाई जा सकती है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस भर्ती परीक्षा के लिए पूरी तरह से कमर कस चुका है और इसके सुचारू संचालन को लेकर आश्वस्त भी नजर आ रहा है।