UP Police Constable Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in, ccp123.onlinereg.co.in पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 60 हजार से ज्यादा यूपी पुलिस कांस्टेबल्स के लिए लिखित भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होने हैं। इस परीक्षा में करीब 48 लाख उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा से संबंधी सारी जरूरी बातें और लेटेस्ट अपडेट्स आपको इस आर्टिकल से मिलते रहेंगे। परीक्षा से जुड़े अपने किसी भी तरह के सवाल और शंका के लिए जुड़े रहें:

UP Police Constable Admit Card 2024 Direct Link: Check Here

Live Updates
09:43 (IST) 13 Feb 2024
UP Police Admit Card 2024 Download Link: यूं डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

1.आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाएं

2.एडमिट कार्ड के लिए बताए गए लिंक पर क्लिक करें

3.अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें जो आपको आवेदन पत्र भरते समय दिया गया था

4.सबमिट बटन पर क्लिक करें

5.एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यान से जांचें

6.अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं

16:53 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Constable Exam 2024: रिटेन के बाद फिजिकल और मेडिकल भी

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, फिजिकल परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

16:12 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Constable Exam 2024: बड़ी राहत

यूपी पुलिस भर्ती 2023 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत दी थी। सरकार ने युवाओं को आयु सीमा तीन साल की छूट देने का फैसला लिया है।

15:32 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Constable: एग्जाम दो शिफ्ट में होगा

भर्ती एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

14:40 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Constable Exam 2024 Date: वर्ग अनुसार पदों का विवरण

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के मुताबिक, 60244 पदों पर भर्ती के लिए 24102 पद अनारक्षित हैं। EWS के लिए 6024 पद, ओबीसी के लिए 16264 पद, एससी के लिए 12650 पद और एसटी के लिए 1204 पद आरक्षित हैं।

13:41 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Constable Admit Card 2024: समस्या का निदान

बोर्ड ने जारी नोटिस में कहा है कि अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो नोटिफिकेशन में दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। इसके अलावा परीक्षा संबंधी अन्य जानकारी के लिए आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

12:53 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Constable Exam 2024: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ओएमआर आधारित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और एक शारीरिक साक्षात्कार (यदि आवश्यक हो) चरणों से भी गुजरना होगा।

12:25 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Constable Exam 2024 City Slip: एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप यूं करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 10 फरवरी को एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिये हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

1.आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

2.होमपेज पर, कॉन्स्टेबल (सिविल पुलिस) – 2023 के पद के लिए परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

3.अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

4.परीक्षा शहर पर्ची चेक करें और डाउनलोड करें।

5.भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।

11:52 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Constable 2024 Expected Cut Off: पिछली बार का कटऑफ

साल 2018 की उस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 185.34 अंक तक था। वहीं ओबीसी के लिए यह 172.32, एससी के लिए 145.39 और एसटी वर्ग के लिए 114.19 अंक कट ऑफ रहा था।

11:34 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Constable Admit Card 2024: कभी भी आ सकते हैं एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।

11:03 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Admit Card 2024: चेक कर लें डिटेल्स

उम्मीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 में दिए गए विवरण जैसे नाम, शिफ्ट, अपनी फोटो आदि को सही से चेक करना होगा। यदि उम्मीदवारों को कोई गलती मिलती है तो उन्हें इसकी सूचना अधिकारियों को देनी होगी अन्यथा उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

10:42 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Constable Exam: सुरक्षा के जबरदस्त बंदोबस्त

परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाए जाएंगे। साथ ही सीसीटीवी के द्वारा कंट्रोल रूम में बैठकर अधिकारी पूरी परीक्षा पर नजर रखेंगे। आपको यह भी बता दें कि परीक्षा केंद्रों की आसपास की दुकानों को बंद रखा जाएगा।

10:27 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Constable Admit Card Kab Aayega: इससे पहले 2018 में हुई थी भर्ती

इससे पहले यूपी में साल 2018 में कांस्टेबल की भर्ती निकली थी। तब 49568 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कराया गया था।

10:11 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Bharti 2024: खत्म हो रहा है इंतजार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जा रही इस यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किए करीब 48 लाख उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र का इंतजार है।

09:57 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Constable 2024 recruitment Exam: जारी हो चुके हैं एग्जम सिटी स्लिप

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप 10 फरवरी को ही जारी हो चुकी है। अभ्यर्थी अपनी लॉग इन डिटेल्स के जरिये अपना सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर लें।

09:52 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Constable Exam City Slip: हेल्पलाइन पर करें कॉल

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के जिन अभ्यर्थियों को अपने शहर का विवरण डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है, वे किसी भी सहायता के लिए 044-47749010 पर संपर्क कर सकते हैं।

09:43 (IST) 12 Feb 2024
UP Police Admit Card 2024 Download Link: यूं डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

1.आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाएं

2.एडमिट कार्ड के लिए बताए गए लिंक पर क्लिक करें

3.अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें जो आपको आवेदन पत्र भरते समय दिया गया था

4.सबमिट बटन पर क्लिक करें

5.एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यान से जांचें

6.अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं