UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस में अपनी सेवाएं देने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए कई अहम अपडेट्स हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपी पुलिस विभाग में 60244 पदों पर भर्ती कर रहा है। यूपी पुलिस की इस भर्ती परीक्षा की डेट भी आ चुकी है। हालांकि अभी तक आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और एग्जाम सिटी स्लिप जारी नहीं हुए हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होनी है। इस भर्ती परीक्षा के लिए करीब 50 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। यूपी पुलिस विभाग की ओर से एडमिट कार्ड आज किसी भी समय ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे।
UP Police Constable Admit Card Direct Link
परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को इस बात की भी चिंता सता रही है कि पता नहीं इस साल रिटेन एग्जाम का कट ऑफ कितना होगा। वो अपने एडमिट कार्ड का भी इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। जानिए यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड पर क्या है लेटेस्ट अपडेट।
उम्मीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 में दिए गए विवरण जैसे नाम, शिफ्ट, अपनी फोटो आदि को सही से चेक करना होगा। यदि उम्मीदवारों को कोई गलती मिलती है तो उन्हें इसकी सूचना अधिकारियों को देनी होगी अन्यथा उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हाल ही में परीक्षा से जुड़ा एक और लेटेस्ट नोटिफिकेशन जारी किय है। इसके मुताबिक, परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। गलत आंसर देने पर 0.5 अंक काट लिए जाएंगे।
परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाए जाएंगे। साथ ही सीसीटीवी के द्वारा कंट्रोल रूम में बैठकर अधिकारी पूरी परीक्षा पर नजर रखेंगे। आपको यह भी बता दें कि परीक्षा केंद्रों की आसपास की दुकानों को बंद रखा जाएगा।
साल 2018 की उस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 185.34 अंक तक था। वहीं ओबीसी के लिए यह 172.32, एससी के लिए 145.39 और एसटी वर्ग के लिए 114.19 अंक कट ऑफ रहा था।
यूपी पुलिस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
1.एडमिट कार्ड के लिए बताए गए लिंक पर क्लिक करें
2.एडमिट कार्ड के लिए बताए गए लिंक पर क्लिक करें
3.अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें जो आपको आवेदन पत्र भरते समय दिया गया था
4.सबमिट बटन पर क्लिक करें
5.एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यान से जांचें
6.अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके (यूपीपीआरपीबी) की आधिकारिक वेबसाइट से अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती 2023 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत दी थी। सरकार ने युवाओं को आयु सीमा तीन साल की छूट देने का फैसला लिया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हाल ही में परीक्षा से जुड़ा एक और लेटेस्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। गलत आंसर देने पर 0.5 अंक काट लिए जाएंगे।
27 जनवरी को ही जारी हो गई थी परीक्षा तिथि

UPPRPB द्वारा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपने लॉग-इन डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, आदि) का उपयोग करते हुए अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवारों एग्जाम सिटी स्लिप 10 फरवरी 2024 तक जारी होंगे। परीक्षा शहर की जानकारी मिलने से उम्मीदवार अपना एग्जाम-डे ट्रैवल प्लान समय रहते बना सकेंगे। वहीं आवंटित परीक्षा शहर में किस केंद्र पर एग्जाम दे सकेंगे, इसकी जानकारी प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जा रही इस यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किए करीब 48 लाख उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र का इंतजार है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के नागरिक पुलिस में आरक्षी (Constable) के हजारों विज्ञापित पदों पर सीधी भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजन 17 और 18 फरवरी 2024 को किया जाना है।
उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से 60000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। यह प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती भी है। बोर्ड की तरफ से एग्जाम का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, फिजिकल परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
10, 11 फरवरी तक एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
-एडमिट कार्ड सामने होगा।
-एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने हाल ही में परीक्षा से जुड़ा एक और लेटेस्ट नोटिफिकेशन जारी किय है। इसके मुताबिक, परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। गलत आंसर देने पर 0.5 अंक काट लिए जाएंगे।
17 और 18 फरवरी को दो पालियों में होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। एग्जाम में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस संबंध में कोई घोषणा तो नहीं की है कि लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि एडमिट कार्ड से पहले परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए बोर्ड एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज कर सकता है।
यूपी पुलिस भर्ती 2023 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत दी थी। सरकार ने युवाओं को आयु सीमा तीन साल की छूट देने का फैसला लिया है।
परीक्षा में किसी भी प्रकार से गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। कंट्रोल रूम में सीधे परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी, जिसकी लाइफ फीड सीधे कंट्रोल रूम को मिलेगी।
साल 2018 की उस कांस्टेबल भर्ती के लिए तकरीबन 19 लाख 38 हजार 643 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लेकिन इस बार करीब 50 लाख लोग भर्ती के लिए फॉर्म भर चुके हैं। ऐसे में निश्चित ही पदों के लिए कॉम्पटीशन बढ़ेगा और परीक्षा का कट ऑफ भी ज्यादा रहेगा।
साल 2018 की उस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 185.34 अंक तक था। वहीं ओबीसी के लिए यह 172.32, एससी के लिए 145.39 और एसटी वर्ग के लिए 114.19 अंक कट ऑफ रहा था।
इससे पहले यूपी में साल 2018 में कांस्टेबल की भर्ती निकली थी। तब 49568 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कराया गया था।
यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पहले उत्तर प्रदेश के 69 जिलों में होनी प्रस्तावित थी। लेकिन उम्मीदवारों की संख्या 45 लाख से भी ज्यादा होने की वजह से अब इसे सभी 75 जिलों में आयोजित किया जा रहा है।
10, 11 फरवरी तक एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 साल की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा है। इस यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के 60, 244 पदों के लिए के लिए 48 लाख 17 हजार 441 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।