UP Police Constable Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60 हदार से ज्याद पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करा रहा है। कांस्टेबल पद के लिए 17 और 18 फरवरी को होने वाली लिखित परीक्षा में कुल 48 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। इस लिखित परीक्षा के लिए UPPRPB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ccp123.onlinereg.co.in और uppbpb.gov.in पर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है। अब किसी भी वक्त एडमिट कार्ड भी जारी हो सकते हैं।

UP Police Constable Admit Card Direct Link Live

एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 10 फरवरी को एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिये हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

1.आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2.होमपेज पर, कॉन्स्टेबल (सिविल पुलिस) – 2023 के पद के लिए परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
3.अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
4.परीक्षा शहर पर्ची चेक करें और डाउनलोड करें।
5.भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 एडमिट कार्ड

एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। उनका ये इंतजार भी 12 फरवरी की शाम तक समाप्तो हो जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।

डाउनलोड करें यूपी पुलिस एडमिट कार्ड

1.आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाएं।
2.एडमिट कार्ड के लिए बताए गए लिंक पर क्लिक करें।
3.अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें जो आपको आवेदन पत्र भरते समय दिया गया था।
4.सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5.एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यान से जांचें।
6.अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

J