UP NEET PG Counselling 2023: चिकित्‍सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय, आज यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के मॉप-अप राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा। जिन उम्‍मीदवारों ने नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के मॉप-अप राउंड में भाग लिया था, वे एक बार रिजल्‍ट जारी हो जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट – upneet.gov.in पर जाकर सीट आवंटन देख सकेंगे।

जिन छात्रों को मॉप-अप राउंड में सीट आवंटित की गई है, ऐसे छात्रों को सीट आवंटन आदेश डाउनलोड करना होगा और 7 से 10 अक्‍टूबर, 2023 के बीच प्रवेश लेना होगा। सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने का तरीका और यूपी के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खाली सीटों का विवरण आगे बताया गया है।

ऐसे डाउनलोड करें UP NEET PG Mop-up Round Seat Allotment Result 2023

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट-upneet.gov.in पर जाएं।

मॉप अप राउंड सीट आवंटन के लिंक पर क्लिक करें।

पंजीकरण संख्‍या और पासवर्ड दर्ज करें।

यूपी नीट पीजी आवंटन पत्र प्रदर्शित किया जाएगा।

पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

यूपी के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सामान्‍य वर्ग के लिए एमडी, एमएस सीटों की कुल संख्‍या नीचे दी गई है।

Institute of Mental Health and Hospital, Agra में 3 सीटें।

Sarojni Naidu Medical college, Agra में 12सीटें।

Dr Ram manohar Lohia Institute of Medical science, Lucknow में 9 सीटें।

Regional Institute of opthalmology, Sitapur में 2 सीटें।

Sanja Gandhi Postgraduate institute of Medical science, Lucknow में 1 सीट।

Motilal Nehru Medical college Prayagraj में 22 सीटें।

Baba Raghav Das Medical Gorakhpur में 15 सीटें।

Maharani Laxmi Bai Medical college, Jhansi में 10 सीटें।

Ganesh shanker vidiyarthi Memorial Medical college, Kanpur में 15 सीटें।

king George’s Medical University, Lucknow में 15 सीटें।

Post Graduate Institute of child Health, Noida में 2 सीटें।

Uttar Pradesh University of Medical sciences, Saifai में 22 सीटें।

Government Medical college, Azamgarh में 4 सीटें।

Government Medical college,Saharanpur में 6 सीटें।

Government Medical college,Banda में 5 सीटें।

Government Medical college, Kannauj में 2 सीटें।

Government Medical college,Jalaun में 3 सीटें।

Lala Lajpat Rai Memorial Medical college, Meerut में 12 सीटें।