UP Board Result 2025 Analysis: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं। यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11 प्रतिशत बच्चे और 12वीं में 81.15 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं।

दूसरे नंबर पर- 96.80 फीसदी साक्षी (अमरोहा), आदर्श यादव (सुल्तानपुर), शिवानी सिंह (प्रयागराज), अनुष्का सिंह (कौशांबी) और तीसरे नंबर पर- मोहनी (इटावा) 96.40 फीसदी अंक रही हैं।

upmsp.edu.in, UP Board 10th,12th Result 2025 Out LIVE:

10वीं में यश प्रताप सिंह ने किया टॉप

यूपी बोर्ड की 10वीं के नतीजों में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी पाकर टॉप किया है। दूसरे नंबर पर अंशी, अभिषेक कुमार यादव को 97.67 % अंक तीसरे नंबर पर ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता को 97.50% अंक मिले हैं।

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12 वीं में पिछले पांच सालों में छात्र-छात्राओं के पास होने का प्रतिशत कितना रहा है, आइए इसे जानते हैं।

12वीं कक्षा में पास हुए छात्र

सालपास होने का प्रतिशत
202197.88%
202285.33%
202375.52%
202482.60%
202581.15 %

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में वेस्ट यूपी के आगरा जिले ने टॉप किया है। इस जिले का पासिंग प्रतिशत 94.99 फीसदी रहा। वहीं सोनभद्र जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे कम है।

10वीं कक्षा में पास हुए छात्र

सालपास होने का प्रतिशत
202199.53%
202288.18%
202389.78%
202489.55%
202590.11%

कब-कब जारी हुए नतीजे

सालनतीजे जारी होने की तारीख
202131 जुलाई
202218 जून
202325 अप्रैल
202420 अप्रैल
202525 अप्रैल

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के टॉपर्स को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?