अगले साल यानी 2026 में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट में बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं दोनों की डेटशीट में कुछ बदलाव किए हैं। बोर्ड एग्जाम 2026 का संशोधित शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी भी कर दिया गया है। बोर्ड ने 10वीं की एक और 12वीं कक्षा की दो परीक्षाओं के टाइमटेबल में बदलाव किया है।

10वीं के एक सब्जेक्ट की बदली तारीख

संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 10वीं की हिंदी और प्राथमिक हिंदी की परीक्षा अब 18 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। पेपर का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा। पहले यह परीक्षा 16 फरवरी को सुबह 8 बजे से लेकर 11:15 बजे तक आयोजित होनी थी।

CAT Admit Card Out: जारी हो गया कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

12वीं के दो पेपर की डेट चेंज

उसी प्रकार 12वीं के हिंदी और जनरल हिंदी का पेपर भी 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगा। पहले ये पेपर 16 फरवरी को आयोजित होना था। इसके अलावा 12वीं का संस्कृत विषय का पेपर अब 10 मार्च की जगह 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का समय वहीं दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक का होगा।

इस साल 55 लाख से अधिक छात्र दे सकते हैं परीक्षा

इससे पहले UPMSP ने घोषणा की थी कि बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च के बीच आयोजित होगी। बोर्ड ने पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया था। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा 8,000 से अधिक एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने यह भी बताया कि इस साल दोनों कक्षाओं में 55 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।