यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025 घोषित हो गया है, अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in के साथ-साथ Jansatta.com/education पर दिए गए यूपी बीएड जेईई रिजल्ट लिंक के जरिए भी उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 का स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी आज, 17 जून को उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 जारी किया गया है, जिसे उत्तर प्रदेश राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस परिणाम को डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में जारी किया है।

इस साल मिर्जापुर के सूरज कुमार ने यूपी बीएड रिजल्ट 2025 में पहली रैंक हासिल की है।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने यूपी बीएड परीक्षा 2025 का आयोजन 1 जून, 2025 को पूरे राज्य 69 जिलों में बनाए गए 751 केंद्रों पर किया था। 3,44,546 पंजीकृत उम्मीदवारों में 1,96,700 महिला उम्मीदवार और 1,47,846 पुरुष उम्मीदवार थे।

उत्तर प्रदेश में मौजूद 2, 300 बीएड कॉलेजों में बीएड पाठ्यक्रम की करीब 2.40 लाख सीट हैं, जिसके लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का परिणाम आज जारी हो रहा है। यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार यहां जानें यूपी सरकारी रिजल्ट 2025 जारी होने से लेकर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने तक हर नई जानकारी।

Live Updates
13:54 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: UP B.Ed परिणाम घोषित

मिर्ज़ापुर के सूरज कुमार पटेल ने किया टॉप उत्तर प्रदेश बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है।

13:54 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: पिछले साल कौन थे यूपी बीएड जेईई के टॉपर ?

पिछले साल जारी हुए यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2024 के टॉपर्स की डिटेल इस प्रकार है।

रैंक 1 टॉपर. मनोज कुमार (आर्ट्स स्ट्रीम)

रैंक 2 टॉपर. शिव मंगल (साइंस स्ट्रीम)

रैंक 3. टॉपर. नजीर अहमद (आर्ट्स स्ट्रीम)

13:41 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: कौन आयोजित करेगा काउंसिल ?

परिणाम घोषित होने के कुछ समय बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसका आयोजन देलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी करेगी।

13:37 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: क्या जारी होंगी काउंसलिंग की तारीखें

इस बात की पूरी उम्मीद है कि यूपी बीएड जेईई रिजल्ट जारी करने के साथ ही इस प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों के लिए विभिन्न बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की तारीखों को भी जारी कर दिया जाएगा।

13:22 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: ऐसे चेक करें यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025

स्टेप 1. UP B.Ed JEE की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध “UP B.Ed JEE 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

स्टेप 4. अब बॉक्स में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. अब आपका UP B.Ed JEE 2025 Result स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

13:16 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय दे रहे हैं रिजल्ट की जानकारी

परिणाम घोषणा से पहले जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय — बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी

13:08 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: जारी हो रहा है यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025

यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025 हो रहा है जारी, यहां है प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिली हर लेटेस्ट जानकारी

13:01 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र शुरु कर रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस

यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025 जारी करने के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र जी एवं उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव, अब प्रेस कॉन्फ्रेंस से जारी होगा रिजल्ट।

12:50 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: कुछ देर में जारी होगा यूपी बीएड रिजल्ट 2025

लखनऊ में बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के परिणाम जारी करने की सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही लाखों परीक्षार्थियों को उनके परिणाम मिलेंगे।

12:46 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

उत्तर प्रदेश बीएड जेईई रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, जिसके बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

12:24 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: कैसे चेक करें यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025 ?

स्टेप 1. UP B.Ed JEE की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध “UP B.Ed JEE 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

स्टेप 4. अब बॉक्स में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. अब आपका UP B.Ed JEE 2025 Result स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

12:08 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE:किस समय जारी होगा यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025

आधिकारिक बयान के अनुसार, यूपी बीएड जेईई परिणाम आज 17 जून को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। उसके बाद, उम्मीदवार बीयू झांसी की वेबसाइट पर प्रदर्शित लिंक का उपयोग करके अपने अंक देख सकते हैं।

11:36 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: यूपी बीएड कोर्स के लिए सीटों की संख्या

उत्तर प्रदेश में मौजूद 2, 300 बीएड कॉलेजों में बीएड पाठ्यक्रम की करीब 2.40 लाख सीट हैं, जिसके लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का परिणाम आज जारी हो रहा है।

11:15 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: 751 केंद्रों पर लगे इतने सीसीटीवी कैमरे

परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण ने 751 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 12,000 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे और लगभग 3,600 बायोमेट्रिक मशीनें लगाई थी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे।

11:01 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: महिला और पुरुष उम्मीदवारों की संख्या

यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2025 में शामिल हुए कुल 3,05,099 उम्मीदवारों में से 1,96,700 महिलाएं और 1,47,846 पुरुष परीक्षा में शामिल हुए थे।

10:37 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: कितने उम्मीदवारों ने दी यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2025

इस साल उत्तर प्रदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 3,44,546 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और उनमें से लगभग 89 प्रतिशत यानी 3,05,099 उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

10:21 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: इतने केंद्रों पर हुई थी यूपी बीएड जेईई परीक्षा

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने 1 जून को राज्य के 69 जिलों में बनाए गए 751 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बीएड जेईई 2025 का आयोजन किया था, जहां यह परीक्षा दो शिफ्ट में पूरी की गई थी।

10:10 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd Sarkari Result 2025 link bujhansi.ac.in LIVE: कब हुई थी परीक्षा ?

यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2025 का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा 1 जून, 2025 को किया गया था।

10:01 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025 के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

उत्तर प्रदेश बीएड जेईई रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

09:54 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: कौन करता है यूपी बीएड जेईई परीक्षा का आयोजन

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा राज्य के विभिन्न बीएड कॉलेजों में बीएड पाठ्यक्रम के लिए उपलब्ध सीटों का सिंगल विंडो विकल्प के तौर पर छात्रों के लिए आयोजित करती है।

09:43 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: जनसत्ता पर भी मिलेगा यूपी बीएड रिजल्ट 2025

यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, उम्मीदवार Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

09:36 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd Sarkari Result 2025 link bujhansi.ac.in LIVE: कौन करेगा यूपी बीएड रिजल्ट जारी ?

यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025 को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी संयुक्त रूप से जारी करेंगे और यह परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा।

09:27 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd Sarkari Result 2025 link bujhansi.ac.in LIVE: कहां मिलेगा यूपी बीएड रिजल्ट 2025

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

09:22 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: कैसे जारी होगा यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025

यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जायेगा, जिसमें कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और अन्य जानकारी को साझा किया जाएगा।

09:20 (IST) 17 Jun 2025
UP BEd JEE Result 2025 LIVE: क्या है लेटेस्ट अपडेट

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी आज, 17 जून को उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 जारी करेगा, जिसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक यहां मिलेगा।