विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 (UGC NET December 2025 Exam) परीक्षा की विषयवार तिथियां जारी कर दी हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यह परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
80 से ज्यादा विषयों के लिए होगी परीक्षा
UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा 80 से अधिक विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन (CBT मोड) में होगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा।
UGC NET December 2025 Exam Time
पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप कब आएगी?
NTA द्वारा UGC NET दिसंबर 2025 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके बाद एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
UGC NET का उद्देश्य
UGC NET परीक्षा का आयोजन निम्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है:
Junior Research Fellowship (JRF)
Assistant Professor के पद पर नियुक्ति
PhD में प्रवेश
UGC NET साल में दो बार होती है
यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है। जून सत्र की परीक्षा 18 से 21 जून के बीच आयोजित हुई थी और इसका परिणाम 21 जुलाई 2025 को घोषित किया गया था।
UGC NET June 2025: आंकड़े
कुल पंजीकृत उम्मीदवार: 10,19,751
परीक्षा में शामिल: 7,52,007
JRF + Assistant Professor के लिए योग्य: 5,269
Assistant Professor + PhD के लिए योग्य: 54,885
केवल PhD के लिए योग्य: 1,28,179
योग्यता मिलने पर क्या अवसर?
JRF योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालयों में फंडेड रिसर्च और Assistant Professor पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Assistant Professor योग्य उम्मीदवार देशभर के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
PhD Only योग्य उम्मीदवार संबंधित संस्थानों के नियमों के अनुसार डॉक्टरेट प्रोग्राम में प्रवेश ले सकते हैं।
