UGC NET Admit Card 2022: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा कार्यक्रम एनटीए ने पहले ही जारी कर दिया था। परीक्षा 9 जुलाई से शुरू हो रही है।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जारी परीक्षा कार्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षा का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
परीक्षा 9 जुलाई, 9 जुलाई, 11 जुलाई, 12 जुलाई और 12 अगस्त, 13 अगस्त, 14 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के उन्हें केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने साथ एक फोटोयुक्त पहंचना पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी भी साथ लेकर जाएं।
UGC NET Exam 2022: यह है परीक्षा का शेड्यूल
परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक परीक्षा चलेगी। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण दिसंबर 2021 की परीक्षा निर्धारित समय पर नहीं हो सकी। इसलिए दिसंबर 2021 और जून 2022 साइकिल को मर्ज कर परीक्षा का आयोजन एक साथ किया जा रहा है।
UGC NET Admit Card 2022 Released How to Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिकत वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गएPublic Notice 07 July 2022 Release of Admit Card for UGC-NET December 2021 & June 2022 (merged cycles) के लिंक पर क्लिक करें।
-अब आवेदन संख्या, जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
-एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और डाउनलोड करें।