भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे) ने आज अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) और CEED 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in या ceed.iitb.ac.in पर जाकर ‘कैंडिडेट पोर्टल’ पर लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UCEED, CEED 2025: एडमिट कार्ड के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल
उम्मीदवारों को अपना अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) और CEED 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करनी होगी।
UCEED, CEED 2025: कब तक उपलब्ध रहेंगे एडमिट कार्ड
आईआईटी बॉम्बे की आधिकारिक सूचना के अनुसार, CEED और UCEED एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 19 जनवरी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।
UCEED, CEED 2025: उम्मीदवारों को मिलेगी यह सुविधा
उम्मीदवारों के पास CEED और UCEED एडमिट कार्ड में बदलाव के लिए अनुरोध करने का भी प्रावधान है। UCEED और CEED 2025 एडमिट कार्ड में विसंगतियों को सुधारने की अंतिम तिथि 9 जनवरी (शाम 5 बजे) है।
UCEED, CEED 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट – uceed.iitb.ac.in या ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
चरण 2: एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अगली विंडो पर, ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें।
चरण 4: स्क्रीन पर प्रदर्शित हुए एडमिट कार्ड की जांच करें और उसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
UCEED, CEED 2025: कब जारी होगी आंसर-की और और रिजल्ट
UCEED और CEED 2025 19 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे और प्रोविजनल आंसर-की 21 जनवरी को जारी की जाएगी। इन प्रवेश परीक्षा का परिणाम 7 मार्च को घोषित किया जाएगा। स्कोरकार्ड परिणाम की घोषणा की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध होगा।