UK Board Class 10th 12th Result 2024 Roll Number Wise Direct Link at uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज यानी 30 अप्रैल के दिन 10वीं, 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 को सुबह 11.30 बजे जारी कर दिया है। इन परिणामों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया और नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम, स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट एग्जाम की डिटेल को भी साझा किया गया है। यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट डायरेक्ट लिंक को एक्टिव कर दिया गया है।

UK Board 10th 12th Result 2024 Direct Link

यूके बोर्ड परीक्षा 2024 में इस वर्ष करीब ढाई लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस संख्या में 2 लाख 10 हजार 354 छात्र 10वीं और 1 लाख 15 हजार 606 छात्र 12वीं के शामिल हैं। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने से लेकर वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव होने तक हर नई जानकारी की LIVE UPDATE

Live Updates
18:03 (IST) 30 Apr 2024
UK Board UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: पिछले साल 12वीं के टॉपर

पिछले साल इंटर में तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया था। हिमानी ने 97 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था जबकि राज मिश्रा ने 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासि किया था।

17:53 (IST) 30 Apr 2024
UK Board UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: ये हैं पिछले साल के 10वीं के टॉपर

पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट में 10वीं क्लास से सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया था। वहीं आयुष रावत और रोहित पांडे ने संयुक्त रूप से 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और शिल्पी और शौर्य ने संयुक्त रूप से 98.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

16:15 (IST) 30 Apr 2024
UK Board UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की रैंक, नाम और अंक प्रतिशत इस प्रकार है।

रैंक 1 टॉपर- पीयूष खोलिया- 97.60%

रैंक 1 टॉपर- कंचन जोशी- 97.60%

रैंक 2 टॉपर- अंशुल नेगी- 97.00%

रैंक 3 टॉपर- हरीश चन्द्र बिजल्वाण- 96.00%

रैंक 3 टॉपर- आयुष अवस्थी-96.00%

रैंक 4 टॉपर- अभय उपाध्याय- 95.80%

रैंक 5 टॉपर- सोनाली यादव- 95.60%

रैंक 6 टॉपर- अभिषेक- 95.40%

रैंक 7 टॉपर- साक्षी- 95.20%

रैंक 8 टॉपर- नितिन पोखरियाल- 95%

रैंक 8 टॉपर- दिव्यांशी उपाध्याय- 95%

14:56 (IST) 30 Apr 2024
UK Board UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, जानें कैसा हा ओवरऑल परफॉर्मेंस

यूके बोर्ड कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत- 89.14%

यूके बोर्ड कक्षा 10 की लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत- 92.54%

यूके बोर्ड कक्षा 10 लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत- 85.59%

यूके बोर्ड कक्षा 12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत- 82.63%

यूके बोर्ड कक्षा 12 की लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत- 85.96%

यूके बोर्ड कक्षा 12 लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत- 78.97%

14:11 (IST) 30 Apr 2024
UK Board UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: यूके बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन कहां और कैसे देखें ?

स्टेप 1: यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे ‘UK Board Result 10th या UK Board Result 10th के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: लिंक ओपन होने के बाद सामने खुले बॉक्स में रोल नंबर और अन्य डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4: अब आपका उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

12:21 (IST) 30 Apr 2024
UK Board UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: यूके बोर्ड 10वीं का लिंग-वार पास प्रतिशत क्या रहा ?

लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 85.59%

लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 92.54%

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 89.14%

12:15 (IST) 30 Apr 2024
UK Board UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: पासिंग पर्संटेज क्या है ?

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं, जिसमें ओवरऑल पासिंग पर्संटेज 82.63 रही है।

लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 78.97%

लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 85.96%

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 82.63%

12:07 (IST) 30 Apr 2024
UK Board UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: पहली रैंक पर दो छात्रों का कब्जा

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 में 10वीं के बाद 12वीं के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। पहली रैंक पर पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने संयुक्त रूप कब्जा किया है। इन दोनों के अंक 97.60 प्रतिशत हैं। दोनों ही टॉपर्स ने 500 में से 488 अंक हासिल किए हैं।

11:55 (IST) 30 Apr 2024
UK Board UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: प्रियांशु रावत ने कक्षा 10 में टॉप किया

यूबीएसई 2024 के आंकड़ों के अनुसार, गंगोलीहाट की प्रियांशी रावत इस साल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में टॉपर बनकर उभरी हैं।

10:53 (IST) 30 Apr 2024
UK Board UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: कहां देख सकते हैं नतीजे

यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ जारी होंगे, परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर नतीजों का लिंक एक्टिव किया जाएगा, जहां छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके रिजल्ट देख सकेंगे।

10:34 (IST) 30 Apr 2024
UK Board UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: यहां मिलेगा डायरेक्ट रिजल्ट लिंक

यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के लिए नतीजों का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट http://www.ubse.uk.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

09:55 (IST) 30 Apr 2024
UK Board UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: कब जारी होगा रिजल्ट ?

यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज सुबह 11.30 मुख्यालय में नतीजों को जारी करेगा। इन नतीजों को जारी करने के साथ ही टॉपर्स की जानकारी, स्क्रूटनी के लिए आवेदन, कंपार्टमेंट एग्जाम की तारीखों का ऐलान भी बोर्ड द्वारा किया जाएगा।