फोर्ब्स की हालिया दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में एलन मस्क ने एकबार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया है जिनकी कुल संपत्ति 415.6 अरब डॉलर है। फोर्ब्स की इस सूची में अमेरिकी उद्योगपतियों का दबदबा है। टॉप 10 की सूची में अधिकतर अमेरिकी उद्योगपति हैं। टॉप 10 में एक भी महिला को जगह नहीं मिली है। दुनिया के टॉप 10 अमीर लोगों की जब बात आती है तो उनकी लग्जरी लाइफ, संपत्ति और गाड़ियों का जिक्र होता है, लेकिन यहां हम आपको उन चेहरों की एजुकेशन के बारे में बताएंगे। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि दुनिया के टॉप 10 अमीर लोग कितना पढ़े-लिखे हैं?
एलन मस्क
टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के सीईओ एलन मस्क ने कनाडा की क्वीन्स यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। एलन मस्क ने एनर्जी फिजिक्स में पीएचडी की है। पीएचडी की डिग्री उन्होंने कैलिफ़ोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से प्राप्त की। बाद में वे पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में व्यवसाय और भौतिकी का अध्ययन करने के लिए अमेरिका चले गए। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय को 11वां स्थान मिला था, जबकि स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय उसी विश्व रैंकिंग सूची में छठे स्थान पर रहा।
लैरी एलिसन
oracle कंपनी के चेयरमैन, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और को फाउंडर लैरी एलिसन ने शिकागो विश्वविद्यालय और इलिनोइस विश्वविद्यालय से पढ़ाई शुरू जरूर की थी, लेकिन पूरी नहीं कर पाए। 2024 में उन्हें टाइम मैगजीन की ओर से दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में नामित किया गया था।
लैरी 1977 में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लैबोरेटरीज के को फाउंडर रहे जो बाद में मल्टी नेशनल कंपनी Oracle Corporation बनी। लैरी एलिसन ऐसे लोगों के लिए उदाहरण हैं जो ड्रॉपआउट के बाद भी कुछ कर गुजरने का दम रखते हैं।
मार्क जुकरबर्ग
मार्क जुकरबर्ग ने भी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था, लेकिन 2 साल बाद ही वहां से पढ़ाई छोड़ दी थी। पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने बिजनेस की ओर ध्यान दिया और अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया। मार्क जुकरबर्ग को गणित, खगोल विज्ञान, भौतिकी और शास्त्रीय अध्ययन में कई पुरस्कार मिले हैं।
जेफ बेजोस
अमेज़न के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष बेज़ोस ने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान में ग्रेजुएशन की है।इंजीनियरिंग की डिग्री के अलावा, उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई भी शुरू की, लेकिन फेसबुक में काम करने का मौका मिलने की वजह से दूसरे साल में ही पढ़ाई छोड़ दी।