टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड (TRB), तमिलनाडु ने TNTET Answer Key 2025 जारी कर दी है। तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की के साथ ही आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी सक्रिय कर दी गई है, जो 3 दिसंबर 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार मास्टर प्रश्न पत्र के अनुसार ही (प्रश्न संख्या और विकल्प के आधार पर) अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।

TRB ने आधिकारिक सूचना जारी की है, जिसमें कहागया है कि, आपत्तियों के समर्थन में केवल मानक पुस्तकों से प्रमाण स्वीकार किए जाएंगे और गाइड, नोट्स या इंटरनेट संदर्भ स्वीकार्य नहीं होंगे। इसके अलावा ईमेल, कुरियर, इंडिया पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से दिए गए प्रतिनिधित्व स्वीकार नहीं किए जाएंगे और बिना उचित प्रमाण के भेजी गई आपत्तियां रद्द कर दी जाएंगी।

TNTET Answer Key 2025: कैसे करें डाउनलोड ?

स्टेप 1. TRB TN की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर TNTET Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. नई पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा कब हुई थी?

TNTET पेपर I : 15 नवंबर 2025

TNTET पेपर II : 16 नवंबर 2025

दोनों परीक्षाएं OMR आधारित मोड में पूरे तमिलनाडु में आयोजित की गई थीं।

तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अधिक जानकारी के लिए TRB TN की आधिकारिक वेबसाइट पर समय समय पर विजट करते रहें।