कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही एसएससी सीजीएल 2025 टीयर 1 रिजल्ट (SSC CGL 2025 Tier 1 Result) अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे परिणाम जारी होने के बाद अपना रिजल्ट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें नाम, रोल नंबर, कैटेगरी और प्राप्त अंक दर्ज होंगे। रिजल्ट जारी करने के साथ ही आयोग Tier 1 Cut-Off 2025 भी जारी करेगा।
SSC CGL Tier 1 परीक्षा कब हुई थी?
परीक्षा तिथि: 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025
Answer Key जारी: पहले ही हो चुकी है
Objection Window बंद: 21 अक्टूबर 2025
Exam City Slip जारी: 3 सितंबर 2025
जो उम्मीदवार Tier 1 में सफल होंगे, वे SSC CGL Tier 2 परीक्षा 2025 के लिए पात्र माने जाएंगे। Tier 2 का Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।
SSC CGL 2025 Tier 1 Result कैसे चेक करें?
रिजल्ट डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गई है:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – ssc.gov.in
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए Result टैब पर क्लिक करें
स्टेप 3: SSC CGL Tier 1 Result 2025 लिंक खोलें
स्टेप 4: स्क्रीन पर रिजल्ट PDF दिखाई देगा।
स्टेप 5: Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
स्टेप 6: रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें
SSC CGL 2025 Vacancy: कुल कितनी भर्तियां?
इस साल SSC ने कुल 14,582 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ये भर्तियां Group B और Group C पदों के लिए होंगी।
रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को अपने पोस्ट प्रेफरेंस (Post Preference Order) भी भरने होंगे।
SSC CGL 2025 Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार निम्न वेतनमान मिलेगा:
| पे लेवल | सैलरी (प्रति माह) |
| लेवल-4 और 5 | 29,200 -92,300 रुपये |
| लेवल-6 | 35,400 -1,12,400 रुपये |
| लेवल-7 | 44,900-1,42,400 रुपये |
| लेवल-8 | 47,600-1,51,100 रुपये |
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नियमित विज़िट करते रहें ताकि उन्हें, Tier 1 Result, Cut-Off List, Merit List, Tier 2 Exam Date, Admit Card से जुड़ी सभी ताज़ा अपडेट्स समय पर मिल सकें।
