राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम (SLPRB) ने असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए हुई दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा परिणाम को जारी कर दिया है। असम पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।
Assam Police Constable PET Result 2025: किन पदों के लिए जारी हुआ है परिणाम ?
राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम ने पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम जिन पदों के लिए जारी किया है उनकी डिटेल इस प्रकार है।
पद का नाम | पदों की संख्या |
असम पुलिस में कांस्टेबल (UB) | 1645 |
कांस्टेबल (AB) | 2300 |
APRO में कांस्टेबल (UB) | 1 |
हिल्स ट्राइब श्रेणी कांस्टेबल (UB) | 114 |
कांस्टेबल (AB) बैकलॉग | 1 |
असम पुलिस में नाविक | 58 |
पुलिस कांस्टेबल (संचार) के | 204 |
एपीआरओ में कांस्टेबल (बढ़ई) | 2 |
पुलिस कांस्टेबल (संचार) | 262 |
एपीआरओ में कांस्टेबल (बढ़ई) | 3 |
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं, असम के अंतर्गत उप-अधिकारी | 1 |
आपातकालीन बचावकर्ता | 39 |
डीजीसीडी एवं सीजीएचजी, असम के अंतर्गत कांस्टेबल (ग्रेड-III) | 269 |
डीजीसीडी और सीजीएचजी, हवलदार | 5 पद। |
Assam Police Constable PET Result 2025: कैसे चेक करें असम पुलिस कांस्टेबल ?
Direct Link to Download SLPRB Assam Police Constable PET Result 2025
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर प्रदर्शित कांस्टेबल पीईटी परिणाम लिंक खोलें।
स्टेप 3. मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा, उसकी जांच करें।
स्टेप 5. रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।