Sheikh Hasina education: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना भारत पहुंच गईं हैं। बांग्लादेश में चल रही अशांति के बीच उन्होंने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। सेना ने बांगला देश की कमान संभाल ली है। इस बीच लोग शेख हसीना के बारे में जानना चाह रहे हैं। वे उनके बारे में इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उनकी एजुकेशन और राजनीतिक करियर के बारे में बता रहे हैं।

बता दें कि 76 साल की शेख हसाना बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हैं। वे 2009 से रणनीतिक रूप से स्थित दक्षिण एशियाई राष्ट्र पर शासन कर रही थीं। जानकारी के अनुसार, कॉलेज दिनों से ही उन्हें राजनीति में रुची थी। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के साथ शुरुआत की थी।

शेख हसीना शिक्षा-

शेख हसीना जनवरी में हुए 12वें आम चुनाव में रिकॉर्ड बनाते हुए लगातार चौथी बार चुनी गईं। कुल मिलाकर वे 5 बार चुनाव जीत चुकी हैं। बता दें कि शेख हसीना की शुरुआती की पढ़ाई ढाका में हुई थी। परिजन ने उनका एडमिशन शेर-ए-बांग्ला गर्ल्स स्कूल और कॉलेज में हुआ था। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई अजीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल में पूरी की थी। जानकारी के अनुसार, शेख हसीना ने ढाका यूनिवर्सिटी के ईडन मोहिला कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। शेख हसीना ने बांग्ला भाषा और साहित्य में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। इससे उनके राजनीतिक भविष्य के लिए एक मजबूत नींव तैयार हुई।

राजनीतिक करियर-

शेख हसीना कॉलेज में छात्र नेता रहीं। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश में एक प्रमुख राजनीतिक दल अवामी लीग की स्थापना की। शेख हसीना को उनके राजनीतिक स्किल और कमिटमेंट के लिए जाना जाता है। उन्होंने आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण और कूटनीति पर काम किया है। इसकी बदौलत इन्होंने प्रधान मंत्री के रूप में कई कार्यकाल दिए। हालांकि हसीना को राजनीतिक अशांति, आर्थिक मुद्दों और मानवीय चुनौतियों का सामना करना पड़ फिर भी शेख हसीना ने अपने रणनीतिक फैसलों और लचीलेपन ने देश को आगे बढ़ाया। शेख हसीना की हिंदी, बांग्ला पर अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ है।