School Holiday in October 2024: सितंबर खत्म होने के साथ ही अक्टूबर महीने का आगाज हो चुका है और स्कूली बच्चों को अक्टूबर का महीना कुछ ज्यादा ही रास आता है, क्योंकि हर साल इस महीने में ढेर सारे त्योहार होते हैं। इसके अलावा गजेटेड हॉलिडे भी इस महीने में मिल जाते हैं। इसी महीने में कई बार दीवाली पड़ती है और इसके अलावा दुर्गा पूजा, दशहरा और गांधी जयंती भी इसी महीने में होती है। स्कूली बच्चों को यह महीने छुट्टियों के लिहाज से काफी पसंद आता है।
कुल 9-10 छुट्टियां मिलेंगी इस महीने में
अक्टूबर 2024 में कुल मिलाकर 9-10 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं जिसमें 4 रविवार भी शामिल हैं। आइए एक नजर डालते हैं इस महीने में पड़ने वाली छुट्टियों पर। इस महीने की पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर मिलने वाली है। गांधी जयंती बुधवार को है। इस दिन पूरे देश में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद तीन दिन बच्चों को स्कूल जाना होगा। फिर रविवार का अवकाश आ जाएगा।
गांधी जयंती और दुर्गा पूजा भी इसी महीने
अक्टूबर में मिलने वाली 9-10 छुट्टियों पर ना सिर्फ स्कूल समेत शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे बल्कि सरकारी दफ्तर और निजा कार्यालय भी इन दिनों में बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रीय अवकाश होगा। इस दिन देशभर में सभी जगहों पर स्कूल-कॉलेज और ऑफिस बंद रहेंगे। गांधी जयंती के बाद 3 अक्टूबर से नवरात्र का आगाज हो रहा है। इसके बाद 9-13 अक्टूबर के बीच दुर्गा पूजा का पर्व मनाया जाएगा। दुर्गा पूजा का जोर बंगाल और बिहार में ज्यादा देखा जाता है।
दशहरे पर दो दिन की होगी छुट्टी
दुर्गा पूजा खत्म होने के बाद दशहरा का पर्व आ जाएगा। इस बार दशहरा 12 अक्टूबर (शनिवार) को है। देश के अधिकतर राज्यों में विजयदशमी या दशहरा के दिन स्कूल-कॉलेज की और दफ्तरों की छुट्टी होती है। दशहरे की छुट्टी के साथ-साथ रविवार का भी अवकाश साथ में होगा।
दिवाली के समय पर भी पड़ती हैं छुट्टियां
दिवाली के समय पर अक्सर स्कूलों में लगातार कई दिन की छुट्टी होती है और इसमें धनतेरस और नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली भी शामिल होती है। धनतेरस 29 अक्टूबर को, छोटी दिवाली 30 अक्टूबर को और दिवाली 31 अक्टूबर को होगी और इन मौकों पर स्कूलों की छुट्टी रहेगी।