ISC board 2019 timetable: इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) या काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा कक्षा 12वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड cisce.org पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। जो छात्र फरवरी 2019 के महीने में परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए तैयार हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और पूरी डेटशीट चेक कर सकते हैं। कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीखों के साथ, बोर्ड ने कक्षा 10 वीं/हाई स्कूल के छात्रों के लिए हॉल टिकट भी जारी किए हैं। छात्रों को ध्यान देने की जरुरत है कि एडमिट कार्ड उन्हें उनके संबंधित स्कूलों द्वारा दिये जाएंगे। छात्र प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी के लिए स्कूल के अधिकारियों से संपर्क करें।
उम्मीदवारों को जानने की आवश्यकता है कि पेपर लिखने के लिए मिले समय के अलावा, प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाओं के प्रश्न पत्र उम्मीदवारों को 8.45 बजे पर वितरित किए जा सकते हैं जिससे छात्र सुबह 9 बजे से पेपर लिखना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, थियोरी परीक्षाओं के लिए 1.45 बजे उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे और उन्हें दोपहर 2.00 बजे से पेपर लिखना शुरू करना होगा।
ISC board 2019 Syllabus: यहां देखें एग्जाम सिलेबस
अनिवार्य विषय-
1. अंग्रेजी
ऐच्छिक विषय-
2. भारतीय भाषाएँ
3. आधुनिक विदेशी भाषाएं- चीनी, फ्रेंच, जर्मन, तिब्बती, स्पेनिश
4. शास्त्रीय भाषाएँ- अरबी, संस्कृत, फारसी
5. वैकल्पिक अंग्रेजी
6. इतिहास
7. राजनीति विज्ञान
8. भूगोल
9. समाजशास्त्र
10. मनोविज्ञान
11. अर्थशास्त्र
12. वाणिज्य
13. अकाउंट्स
14. बिजनेस स्टडीज
15. गणित
16. भौतिकी
17. रसायन
18. जीव विज्ञान
19. गृह विज्ञान
20. फैशन डिजाइनिंग
21. बिजली और इलेक्ट्रॉनिक्स
22. इंजीनियरिंग विज्ञान
23. कंप्यूटर साइंस
24. ज्यामितीय और यांत्रिक आरेखण
25. ज्योमैट्रिकल और बिल्डिंग ड्राइंग
26. कला
27. संगीत: (क) भारतीय संगीत – हिंदुस्तानी, (ख) भारतीय संगीत – कर्नाटक और (ग) पश्चिमी संगीत
28. शारीरिक शिक्षा
39. पर्यावरण विज्ञान
30. जैव प्रौद्योगिकी