SBI Clerk Prelims Result 2018, स्टेट बैंके प्रीलिम्स का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। मतलब 20 जुलाई को जारी किया जा सकता है। Junior Associate (JA) Clerk Preliminary examination 2018 का रिजल्ट स्टेट बैंक की वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स ने इसका एग्जाम दिया था वह बैंक की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट बैंक की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चैक कर सकते हैं। SBI Clerk या SBI Junior Associates preliminary exam 23, 24 और 30 जून 2018 को आयोजित किया गया था।

SBI ने 9,366 पदो पर भर्ती निकाली है। प्रीलिम्स का पेपर 100 नंबर का था। इसमें 30 नंबर का पेपर इंग्लिश का था। वहीं न्यूमेरिकल भी 30 नंबर का था और रिजनिंग 35 नंबर की थी। SBI Clerk preliminary का एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड था। प्रीलिम्स एग्जाम पास करने के बाद मेन एग्जाम देना होगा। मेन एग्जाम सिलेक्शन प्रोसेस का दूसरा फेज होगा। प्रीलिम्स पास नहीं करने वाले मेन एग्जाम में नहीं बैठ पाएंगे।

SBI Clerk Result 2018: रिजल्ट आज! क्लर्क एग्जाम की ये हो सकती है कट ऑफ और एग्जाम का पेटर्न

ऐसे चेक करें SBI Clerk Prelims Result 2018: सबसे पहले बैंक की आधिकारिक पार्टी sbi.co.in पर जाएं। इसके बाद लेटेस्ट अनाउंसमेंट टैब पर जाएं। इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। नए पेज पर SBI Junior Associates recruitment link पर जाएं। इसके बाद इस लिंक पर क्लिक करें। अब नया पेज खुल जाएगा। अब यहां जरूरी डिटेल्स के साथ अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।