हिंदी और संस्कृत से आए अनेक शब्द ऐसे हैं जिनमें अर्थ की गहराई के साथ व्याकरण की सुंदर रचना भी छिपी होती है। ‘सर्वेश्वर’ ऐसा ही एक प्रभावशाली और आध्यात्मिक शब्द है, जो भाषा, दर्शन और भक्ति-तीनों को जोड़ता है।
सही हिंदी: जानिए ‘जघन्य’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, संधि विच्छेद और उदाहरण
जनसत्ता.कॉम की ‘सही हिंदी’ मुहिम का उद्देश्य हिंदी भाषा की शुद्धता, सुंदरता और व्याकरणिक समझ को आम पाठकों तक सरल रूप में पहुंचाना है। साथ ही ऐसे शब्दों का प्रयोग जिनका हम प्रतिदिन की जिंदगी में करते हैं, लेकिन उनके सही अर्थ और सही संदर्भ को लेकर स्पष्टता कम होती है।
सही हिंदी: जानिए ‘विसर्जन’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण
यह पहल दैनिक जीवन में बोले और लिखे जाने वाले शब्दों के सही रूप, अर्थ, उच्चारण और व्याकरण को समझाकर भाषा के प्रति जागरुकता बढ़ाने का प्रयास है। आज की कड़ी का शब्द ‘सर्वेश्वर’ है।
सही हिंदी: जानिए ‘जीर्ण-शीर्ण’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण
- सर्वेश्वर = सर्व + ईश्वर
- सर्व = सब, समस्त, सम्पूर्ण
- ईश्वर = भगवान, परम सत्ता
सही हिंदी: जानिए ‘लास’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण
‘सर्वेश्वर’ का अर्थ सबका ईश्वर या सम्पूर्ण सृष्टि का स्वामी होता है। सर्वेश्वर में गुण संधि है। जब अ या आ के बाद इ या ई से शुरू होने वाला शब्द आता है तो दोनों स्वरों के मेल से ए बन जाता है।
सही हिंदी: जानिए ‘हतोत्साहित’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, संधि-विच्छेद, व्युत्पत्ति और उदाहरण
शब्द का महत्व
‘सर्वेश्वर‘ केवल एक धार्मिक शब्द नहीं, बल्कि एक दार्शनिक विचार भी है। यह बताता है कि ईश्वर किसी एक समूह या स्थान तक सीमित नहीं, बल्कि समस्त जगत में व्याप्त है। भारतीय भक्ति साहित्य, वेदों और पुराणों में यह शब्द ईश्वर की सर्वव्यापकता और सर्वशक्ति को व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त होता है।
सही हिंदी: जानिए अभिनंदन’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण
उदाहरण
- संतों ने कहा कि सर्वेश्वर हर प्राणी के भीतर निवास करते हैं।
- प्रकृति की अद्भुत रचना देखकर मन स्वतः सर्वेश्वर को नमन करता है।
- भक्त ने प्रार्थना की- ‘हे सर्वेश्वर, सब पर अपनी कृपा बनाए रखना।’
सही हिंदी: जानिए ‘उज्ज्वल’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण
समानार्थी शब्द
परमेश्वर, भगवान, प्रभु, जगदीश, ईश्वर।
सही हिंदी: जानिए ‘निर्विवाद’ का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण
सर्वेश्वर शब्द लिखने के दौरान वर्तनी में होने वाली गलतियां
अक्सर लोग सर्वेश्वर शब्द को गलत लिख देते हैं। उदाहरण के तौर पर सरवेश्वर या सर्वेशवर। ये दोनों ही गलत हैं। सही शब्द सर्वेश्वर ही है।
सही हिंदी: जानिए ‘सहचर’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण
अभिप्राय
‘सर्वेश्वर’ एक ऐसा शब्द है जिसमें भाषा की व्याकरणिक सुंदरता, आध्यात्मिक भाव, और सांस्कृतिक गहराई तीनों समाहित है। यह शब्द हिंदी की ‘एक शब्द और अर्थ की पूरी दुनिया’ की विशेषता को परिभाषित करता है।
