RRB Railway Group D Answer Key Result 2018-2019: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड RRB ने 1.89 करोड़ कैंडिडेट्स के लिए आंसर की जारी कर दी है। कैंडिडेट्स आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। रेलवे ग्रुप डी का एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को अब रिजल्ट का इंतजार है, लेकिन रिजल्ट आने में थोड़ा समय लगेगा, क्योंकि RRB ने उत्तर कुंजी जारी करने के बाद कैंडिडेट्स से आपत्तियां मांगी हैं। मतलब अगर किसी कैंडिडेट को लगता है कि उत्तर कुंजी में किसी सवाल का जवाब गलत है तो वह सबूत के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
आपत्तियां 19 जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं। कैंडिडेट्स द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों का समाधान होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट के फरवरी में आने की उम्मीद है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को केवल अंग्रेजी में आपत्ति दर्ज करनी होगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत की गई आपत्ति दर्ज करने के लिए भुगतान किया गया शुल्क केवल तभी वापस किया जाएगा जब उनका जवाब पैनल द्वारा सही पाया जाएगा।
विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रत्येक क्षेत्र का अपना कट-ऑफ है। श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ दी जा सकती है। सामान्य श्रेणी: 40 फीसदी ओबीसी और एससी: 30% अंक या अधिक एसटी उम्मीदवार: 25% अंक पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 2% की छूट दी जा सकती है।
महिला उम्मीदवारों के लिए PET में एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। वहीं पांच मिनट 40 सेकेंड में 1,000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
आपत्ति जताए जाने के बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी। आप जितने प्रश्नों पर आपत्ति जताएंगे, उतनी पेमेंट करनी होगी। जैसे चार प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति जताएंगे तो 50 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को प्रश्न का आईडी का जिक्र करना होगा। इसके अलावा अगर किसी ऑप्शन के प्रति कोई आपत्ति है तो उसके लिए भी आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है।
आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई गई तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे अन्यथा नहीं। पैसे उसी अकाउंट में रिफंड होंगे जिससे वह ऑनलाइन ट्रांसफर होंगे।
कैंडिडेट्स द्वारा दर्ज की गई आपत्ति सही निकली तो उन्हें ये फीस रिफंड कर दी जाएगी। वहीं, यदि इसे खारिज कर दिया जाता है तो रिफंड नहीं मिलेगा। आरआरबी ने 63 हजार पदों पर रिक्रूटमेंट किया था। वहीं, करीब 1.90 करोड़ उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
ग्रुप डी की पहले चरण की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। ग्रुप डी की परीक्षा देशभर के 400 केंद्रों में हुई थी। ग्रुप डी के पदों पर 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
फर्स्ट स्टेज सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को सेकेंड स्टेज सीबीटी के लिए बुलाया जा रहा है। दूसरे स्टेज की सीबीटी में 2 पेपर होंगे। पेपर A जो कॉमन पेपर होगा और सभी उम्मीदवारों को देना होगा। जबकि पेपर B ट्रेड के आधार पर होगा। फर्स्ट की तरह सेकेंड स्टेज सीबीटी में भी नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यह परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी।
आरआरबी ग्रुप सी एएलपी व टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स पर मॉक लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक कर उम्मीदवार देख सकते हैं कि उनका प्रश्न पत्र कैसा आएगा और उन्हें किस तरह से प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
कुछ माह पहले रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने कहा था कि भारतीय रेलवे मार्च-अप्रैल 2019 तक 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का काम पूरा कर लेगा। रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी)पुरुष उम्मीदवारों के लिए- एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। वहीं चार मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी)पुरुष उम्मीदवारों के लिए- एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। वहीं चार मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
रेलवे ने हाल ही में कई जगहों पर अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। RRB 14033 Junior Engineer और Assistant पदों पर भर्ती करेगा। इनके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है। South Western Railway ने कुल 1074 Senior Technical Associates, Junior Technical Associates, Stenographers और Apprentices पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
उम्मीदवारों को केवल अंग्रेजी में आपत्ति दर्ज करनी होगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति के लिए भुगतान किया गया शुल्क तभी वापस किया जाएगा जब उनका जवाब पैनल द्वारा सही पाया जाएगा।
यदि दर्ज करवाई गई आपत्ति गलत पायी जाती है तो आवेदन के समय जमा किए गए पैसे वापस नहीं होंगे।
अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज करायी गई आपत्तियां यदि सही पायी जाती है तो उनके द्वारा 50 रुपये प्रति आपत्ति की दर से दिए गए पैसे वापस कर दिए जाएंगे।
आंसर की से मिलान करने के बाद यदि कोई अभ्यर्थी किसी तरह की आपत्ति दर्ज करवाना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए फीस जमा करना होगा। प्रत्येक आपत्ति पर 50 रुपये देने होंगे।
रेलवे भर्ती बोर्ड केवल उन अभ्यर्थियों की आपत्ति शुल्क (फीस) वापस करता है, जिनकी आपत्ति स्वीकार कर ली जाती है। जिन अभ्यर्थियों की आपत्ति आरआरबी ने खारिज कर दी, उन्हें कोई रिफंड नहीं मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों की आपत्ति को वैध माना जाएगा, उन्हें ही बोर्ड द्वारा सूचित किया जाएगा। एक सवाल पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 50 रुपए फीस देनी होगी।
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। अब इन सभी उम्मीदवारों को तीन महीने तक देश के विभिन्न केंद्रों पर चली ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा की रिजल्ट के जारी होने का इंतजार है।
आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले अपने क्षेत्र की आरआरबी की रीजनल वेबसाइट में जाएं। इसके बाद CBT Level-1 CEN-02/2018 Answer Key लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद कैंडिडेट अपना यूजर आईडी, डेट ऑफ बर्थ और पासवर्ड डालकर वेबसाइट में लॉग इन करें। इतना करते ही आंसर-की छात्रों के सामने होगा।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी हैं। आंसर की जारी होने के बाद अधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की डाउनलोड करने का लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है। भर्ती परीक्षा मं भाग ले चुके उम्मीदवार अपने क्षेत्र की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी की आसंर-की जारी होने के बाद वेबसाइट पर उससे संबंधित लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यर्थी वहां पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। एक्सपर्ट टिपः लगातार आरआरबी की वेबसाइट को चेक करते रहें।
10 वीं पास के लिए 3,553 रिक्तियां, यहां देखें- 10 वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए, भारतीय रेलवे में एक अवसर है। हाल ही में एक भर्ती अधिसूचना में, पश्चिम रेलवे विभिन्न क्षेत्रों में 3,553 अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित कर रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - wr.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी के पदों के लिए सितंबर-दिसंबर 2018 में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का आयोजन कराया था। परीक्षा का परिणाम 11 जनवरी को आएगा। इस बात की पुष्टि IRCTC के कार्यकारी निदेशक अंगराज मोहन ने की थी। रिजल्ट आने के बाद उसे आरआरबी की विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकेगा।
कैंडिडेट्स आरआरबी की वेबसाइट पर अपने अकाउंट में लॉगिन करके आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसके साथ सपोर्टिग डॉक्यूमेंट्स लगाना न भूलें। सबूत के बिना आपत्ति को दर्ज नहीं किया जाएगा।
अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर के प्रति कोई आपत्ति है तो वह उसे ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करवा सकता है। ये आपत्ति 14 जनवरी शाम 5 बजे से 19 जनवरी रात 11:59 बजे तक दर्ज करवाई जा सकेगी। 19 जनवरी के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रत्येक क्षेत्र का अपना कट-ऑफ है। नीचे श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ दिया गया हैसामान्य श्रेणी: 40 फीसदी ओबीसी और एससी: 30% अंक या अधिक एसटी उम्मीदवार: 25% अंक पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 2% की छूट दी जा सकती है।
ग्रुप डी की पहले चरण की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि ग्रुप डी के 62 हजार 907 पदों पर भर्ती परीक्षा (RRB Exam) 17 नवंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चली थी। ग्रुप डी की परीक्षा देशभर के 400 केंद्रों में हुई थी। ग्रुप डी के पदों पर 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
इन सभी उम्मीदवारों को तीन महीने तक देश के विभिन्न केंद्रों पर चली ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट के जारी होने का इंतजार है। आंसर की जारी हो गई है आज 14 जनवरी से 19 जनवरी तक इसमें आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी कैंडिडेट्स को समय दिया जाएगा।
उत्तर कुंजी जारी होने के करीब 15 दिनों बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। पीईटी परीक्षा का शेड्यूल रिजल्ट के बाद जारी होगा। उम्मीदवार किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 7 दिन का समय दिया जाएगा।
कैंडिडेट्स द्वारा दर्ज की गई आपत्ति सही निकली तो उन्हें ये फीस रिफंड कर दी जाएगी। वहीं, यदि इसे खारिज कर दिया जाता है तो रिफंड नहीं मिलेगा। आरआरबी ने 63 हजार पदों पर रिक्रूटमेंट किया था। वहीं, करीब 1.90 करोड़ उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
आंसर-की में वो प्रश्न पत्र है जो कि उम्मीदवार के सीबीटी में आया था। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ऑप्शन पर ग्रीन राइट का निशान लगाया है जो प्रश्न का सही उत्तर है। दाहिने तरफ में वो ऑप्शन भी लिखा है जिस पर उम्मीदवार ने निशान लगाया था। ये भी लिखा गया है कि उम्मीदवार ने कोई प्रश्न अटेंप्ट किया या नहीं।
आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट 13 फरवरी को आएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद इसे आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर के प्रति कोई आपत्ति है तो वह उसे ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करवा सकता है। ये आपत्ति 14 जनवरी शाम 5 बजे से 19 जनवरी रात 11:59 बजे तक दर्ज करवाई जा सकेगी। 19 जनवरी के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।