RRB ALP, Technician CBT 2 Answer Key 2018-2019: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी एएलपी की आंसरी की जल्द ही जारी करने वाला है। बोर्ड ने उत्तर कुंजी की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। नोटिस के मुताबिक, आंसर-की 18 फरवरी 2019 तक जारी की जाएंगी और उम्मीदवार 20 फरवरी तक आंसर-की देख सकेंगे। हालांकि इससे पहले 14, 15 और 16 फरवरी को आंसर-की जारी होने की बात कही गई थी। जिन कैंडिडेट्स ने इसके लिए आवेदन किया था वह आसंर की जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट्स को 2-3 दिन का समय दिया जाएगा। RRB, एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम 2019 की परीक्षा में देश भर से लगभग लाखों की संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं।

ऐसे दर्ज करा सकेंगे आंसर की पर आपत्ति: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर RRB group C answer key</strong> का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपत्ति दर्ज कराने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपत्ति दर्ज कराकर फीस भी पे करनी होगी।

RRB ALP, Technician CBT 2 answer key 2019 LIVE: Check Here

Live Blog

RRB ALP, Technician CBT 2 Answer Key 2019 LIVE Updates

Highlights

    09:00 (IST)17 Feb 2019
    ऐसे चेक करें आंसर-की का नोटिस

    आंसर-की से संबंधित नोटिस चेक करने के लिए आरआरबी की अधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in पर जाएं। यहां 'CEN-01/2018 - 2nd Stage CBT - Notice on viewing of Question Paper, Responses and Keys & Raising of Objections, if any to Questions/Options/Keys (ALP & Technicians Posts)' के लिंक पर क्लिक करें।

    08:34 (IST)17 Feb 2019
    क्या होगा मेरिट लिस्ट का आधार?

    एएलपी मेरिट लिस्ट केवल एप्टीट्यूड टेस्ट में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी की जाएगी, जिसमें दूसरे चरण के सीबीटी के पार्ट A में प्राप्त अंकों के लिए 70 प्रतिशत वेटेज और कंप्यूटर आधारित योग्यता में प्राप्त अंकों के लिए 30 प्रतिशत वेटेज होगा।

    08:02 (IST)17 Feb 2019
    एएलपी की उत्तर कुंजी की नोटिफिकेशन जारी

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एएलपी की आंसर-की से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दी है। नोटिस के मुताबिक, आंसर-की 18 फरवरी 2019 तक जारी की जाएंगी और उम्मीदवार 20 फरवरी तक आंसर-की देख सकेंगे। हालांकि इससे पहले 14, 15 और 16 फरवरी को आंसर-की जारी होने की बात कही गई थी। 

    23:27 (IST)16 Feb 2019
    उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए मिलेगा समय

    उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आप उस पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए आपको 2-3 दिन का समय मिलेगा। आखिर में अंतिम उत्तर कुंजी जारी होगी। इसके बाद अंत में रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

    22:23 (IST)16 Feb 2019
    री-शिड्यूल भी हुई थी परीक्षा

    आरआरबी ग्रुप सी एएलपी व टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी की परीक्षा 21 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित की गई थी। लेकिन कुछ परीक्षा केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थियों के लिए सेकेंड स्टेज की सीबीटी परीक्षा शुरू नहीं हो पाई थी। उन अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने 8 फरवरी 2019 को परीक्षा री-शेड्यूल की थी। अब बोर्ड सभी परीक्षार्थियों की उत्तर कुंजी एक साथ जारी करेगा

    22:03 (IST)16 Feb 2019
    आंसर-की जारी होने के बाद क्या होगा, जान लें

    आंसर-की जारी होने के बाद बोर्ड उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय देगा। आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद उनकी आपत्तियों की जांच की जाएगी। इसके बाद संशोधित आंसर-की जारी किया जा सकता है। इसके बाद इस परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

    21:31 (IST)16 Feb 2019
    उम्मीदवारों को है इंतजार

    आरआरबी ग्रुप सी के एएलपी और टेक्नीशियन के पदों पर परीक्षा 21, 22, 23 जनवरी और 8 फरवरी, 2019 को हुई थी। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवारों को आंसर-की के जारी होने का इंतजार है।

    21:01 (IST)16 Feb 2019
    यहां दर्ज कराएं आपत्ति

    आरआरबी ग्रुप सी एएलपी व टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी की परीक्षा 21 जनवरी, 22, 23 और 8 फरवरी 2019 को हुई थी। जो लोग इसमें सफल होंगे वह असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन बनेंगे। खाली पदों की संख्‍सा 66 हजार है। कैंडिडेट्स आंसर की जारी होने के बाद ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं और गलत आंसर पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।

    20:30 (IST)16 Feb 2019
    आपत्तियों की होगी समीक्षा

    एएलपी, टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी के आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के बाद बोर्ड की तरफ से पैनल का गठन किया जाएगा। यह पैनल उम्मीदवारों के आपत्तियों की जांच करेगा।

    20:02 (IST)16 Feb 2019
    कुल इतनी वैकेंसी है

    असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन की कुल 66 हजार पदों पर बहाली होनी है। लाखों की तादाद में लोगों ने इस पद आवेदन किया है।

    19:24 (IST)16 Feb 2019
    आंसर-की जारी होने की है उम्मीद

    आरआरबी ग्रुप सी एएलपी व टेक्नीशियन के पद पर नियुक्ति के लिए हुई परीक्षा के आंसर-की आज जारी किए जा सकते हैं। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि आंसर-की 11 फरवरी को जारी होगी लेकिन कुछ वजहों से उस वक्त आंसर-की जारी नहीं किया जा सका था।

    18:59 (IST)16 Feb 2019
    इन रीजनल वेबसाइट पर करें चेक

    आंसर-की जारी होने के बाद इन सभी रिजनल वेबसाइट पर आंसर-की चेक किया जा सकता है।
    RRB Ahmedabad, RRB Bangalore, RRB Bhopal, RRB Bhubaneshwar, RRB Bilaspur, RRB Chandigarh, RRB Chennai, RRB Gorakhpur, RRB Ajmer, RRB Allahabad, RRB Guwahati, RRB Jammu, RRB Kolkata, RRB Malda, RRB Mumbai, RRB Ranchi, RRB Secunderabad, RRB Siliguri, RRB Thiruvananthapuram, RRB Muzaffarpur, RRB Patna

    18:36 (IST)16 Feb 2019
    आंसर की जारी होने के बाद आएगा रिजल्ट

    आंसर की जारी होने और उसमें आपत्ति दर्ज कराने के बाद जल्द ही रिजल्ट जारी कर दी जाएगी। 

    18:04 (IST)16 Feb 2019
    आपत्ति दर्ज कराने के लिए मिलेगा 2-3 दिन का समय

    आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 2-3 दिन का समय दिया जाएगा।  

    17:11 (IST)16 Feb 2019
    आंसर की का प्रिंट आउट लिया जा सकेगा

    आरआरबी ग्रुप डी के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट की आंसर की का प्रिंट आउट लिया जा सकेगा। 

    16:16 (IST)16 Feb 2019
    आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर करना होगा क्लिक

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही दूसरी स्टेज के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट की आंसर शीट जारी करने वाला है। आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह आंसर शीट हासिल की जा सकती है।

    14:43 (IST)16 Feb 2019
    आपत्ति दर्ज कराने के लिए यह है लिंक

    आरआरबी ग्रुप सी एएलपी व टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी की परीक्षा 21 जनवरी, 22, 23 और 8 फरवरी 2019 को हुई थी। जो लोग इसमें सफल होंगे वह असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन बनेंगे। खाली पदों की संख्‍सा 66 हजार है। कैंडिडेट्स आंसर की जारी होने के बाद ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं और गलत आंसर पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।

    13:52 (IST)16 Feb 2019
    आंसर की के बाद आएंगे परिणाम

    हालांकि उत्तर कुंजी जल्द ही आने की उम्मीद है, लेकिन परिणाम आने वाले दिनों में भी घोषित हो सकते हैं। हाल ही में, रेलवे ने घोषणा की है कि वह 1.3 लाख पदों के लिए भर्ती का एक और दौर शुरू कर रहा है।

    13:24 (IST)16 Feb 2019
    RRB ALP, Technician CBT 2 Answer Key 2019: ऐसे चेक करें आंसर-की

    सबसे पहले उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अब स्क्रीन से आंसर-की लिंक पर क्लिक करें। दिए गए स्थान पर अपना आवेदन/रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और अन्य जानकारी को दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर आंसर-की पीडीएफ प्ररूप में होगी, उसे डाउनलोड करें और अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

    12:43 (IST)16 Feb 2019
    एक बजे आएगी आंसर की

    आरआरबी (RBB) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आरआरबी एएलपी टेक्नीशियन (RRB ALP Technician) भर्ती के दूसरे चरण की आंसर की उत्तर कुंजी 14 फरवरी 2019 को दोपहर 1.00 बजे जारी होगी। इस आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का उम्मीदवार को मौका मिलेगा।

    11:57 (IST)16 Feb 2019
    इस तरह बढ़ती गई तारीख

    रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी है कि सहायक लोको पायलट और टेक्नीशियन भर्ती को लेकर जनवरी माह में आयोजित हुई सेकेंड स्टेज सीबीटी परीक्षा की उत्तर कुंजी 15 फरवरी को दोपहर 1 बजे जारी होगी। पहले यह यह 14 फरवरी को दोपहर 1 बजे जारी होने वाली थी। लेकिन इसे 14 फरवरी को एक दिन के लिए टाल दिया गया।

    11:34 (IST)16 Feb 2019
    21 जनवरी, 22 और 23 जनवरी हुई थी परीक्षा

    ग्रुप सी एएलपी-तकनीशियन द्वितीय चरण की परीक्षा 21 जनवरी, 22 और 23 जनवरी को आयोजित की गई थी। कैंडिडेट्स आंसर की जारी होने के बाद ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं और गलत आंसर पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।

    10:37 (IST)16 Feb 2019
    सप्ताह के अंत में जारी होंगी आंसर की

    ग्रुप सी एएलपी-तकनीशियन दूसरे चरण की उत्तर कुंजी इस सप्ताह के अंत में जारी होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

    10:05 (IST)16 Feb 2019
    यहां करा सकेंगे आपत्ति दर्ज

    आरआरबी ग्रुप सी एएलपी व टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी की परीक्षा 21 जनवरी, 22, 23 और 8 फरवरी 2019 को हुई थी। जो लोग इसमें सफल होंगे वह असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन बनेंगे। खाली पदों की संख्‍सा 66 हजार है। कैंडिडेट्स आंसर की जारी होने के बाद ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं और गलत आंसर पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।

    09:35 (IST)16 Feb 2019
    RRB की रीजनल साइट्स से डाउनलोड करें आंसर की

    RRB ALP की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए RRB पटना, RRB गोरखपुर, RRB अजमेर, RRB चंडीगढ़ और अन्य सभी संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक साइटों पर जाना होगा।

    08:59 (IST)16 Feb 2019
    CBT के बाद होगी यह परीक्षा

    CBT के परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में भी उम्मीदवारों को सफल होना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उन्‍हीं को बुलाया जाएगा जो मेडिकल टेस्‍ट पास कर लेंगे।

    08:25 (IST)16 Feb 2019
    सेलेक्‍टेड कैंडिडेट्स को मिलेगा इतना वेतन

    RRB ग्रुप डी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 18,000 रुपये का न्यूनतम वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों को 7 वें वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत उन्‍हें महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, मकान किराया भत्ता, रात की ड्यूटी के लिए भत्ता, निश्चित छूट भत्ते, छुट्टियों के मामले में मुआवजा जैसे फायदे मिलेंगे।

    07:43 (IST)16 Feb 2019
    इनकी दोबारा हुई परीक्षा

    RRB ग्रुप सी ALP व टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज CBT की परीक्षा 21 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित हुई थी। कुछ परीक्षा केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थियों के लिए सेकेंड स्टेज का सीबीटी शुरू नहीं हो पाई थी। उन अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने 8 फरवरी 2019 को दोबारा परीक्षा कराई थी। अब बोर्ड सभी परीक्षार्थियों की उत्तर कुंजी एक साथ जारी करेगा।

    07:05 (IST)16 Feb 2019
    पहले जारी नहीं हो सकी आंसर-की

    RRB की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाकर आंसर की (Answer Key) डाउनलोड कर सकते हैं। पहले RRB ALP Technician 2nd Stage Answer Key 2019 11 फरवरी को जारी होनी थी, लेकिन किन्‍हीं कारणों से आंसर की उस दिन जारी नहीं हो सकी।

    00:20 (IST)16 Feb 2019
    क्षेत्रीय आरआरबी बेवसाइट्स से कर सकते हैं आंसर-की डाउनलोड

    आरआरबी एएलपी की आंसर-की क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट्स भी डाउनलोड की जा सकती है। आरआरबी पटना, आरआरबी गोरखपुर, आरआरबी अजमेर, आरआरबी चंडीगढ़ और अन्य
    सभी संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट्स से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    23:58 (IST)15 Feb 2019
    RRB ALP, Technician CBT 2 Answer Key 2019: आंसर-की चेक करने का तरीक

    उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। स्क्रीन पर दिख रहे आंसर-की लिंक पर क्लिक करें। जरूरी जानकारियां जैसे कि आवेदन/रोल नंबर, परीक्षा की तारीख आदी दर्ज करें। इसके बाद सब्मिट पर क्लिक करें। ऐसा करने पर स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में आंसर-की आ जाएगी। अब इसे डाउनलोड करें। ज्यादा जानकारी के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

    23:43 (IST)15 Feb 2019
    RRB ALP, Technician CBT 2 Answer Key 2019: ऐसे करा सकेंगे आपत्ति दर्ज

    आरआरबी ग्रुप सी एएलपी और टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी की परीक्षा 21, 22, 23 जनवरी और 8 फरवरी 2019 को हुई थी। यह परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन बनेंगे। इसके जरिये 66 हजार खाली पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार आंसर की जारी होने के बाद ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं और गलत आंसर पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    21:05 (IST)15 Feb 2019
    आंसर-की डाउनलोड करने के लिए इन दों चीजों की जरूरत

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी एएलपी की आंसरी की जारी करने वाला है। इंडियन एक्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आंसर-की शनिवार, 16 फरवरी को जारी होगी। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा।

    20:20 (IST)15 Feb 2019
    मेरिट लिस्ट का आधार भी जानें

    एएलपी मेरिट लिस्ट केवल एप्टीट्यूड टेस्ट में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी की जाएगी, जिसमें दूसरे चरण के सीबीटी के पार्ट A में प्राप्त अंकों के लिए 70 प्रतिशत वेटेज और कंप्यूटर आधारित योग्यता में प्राप्त अंकों के लिए 30 प्रतिशत वेटेज होगा।

    19:52 (IST)15 Feb 2019
    RRB ALP, Technician CBT 2 Answer Key 2019: 66 हजार पद पड़े हैं खाली

    खाली पदों की संख्‍सा 66 हजार है। कैंडिडेट्स आंसर की जारी होने के बाद ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं और गलत आंसर पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।

    19:17 (IST)15 Feb 2019
    अब इस दिन जारी होगी आंसर-की

    आरआरबी ग्रुप सी एएलपी व टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी की आंसर-की शनिवार, 16 फरवरी को जारी होगी। हालांकि इससे पहले 14 और 15 फरवरी को आंसर-की जारी होने की बात कही गई थी।

    19:13 (IST)15 Feb 2019
    RRB ALP, Technician CBT 2 Answer Key: इनके लिए री शेड्यूल किया गया था एग्जाम

    आरआरबी ग्रुप सी एएलपी व टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी की परीक्षा 21 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित की गई थी। लेकिन कुछ परीक्षा केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थियों के लिए सेकेंड स्टेज की सीबीटी परीक्षा शुरू नहीं हो पाई थी। उन अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने 8 फरवरी 2019 को परीक्षा री-शेड्यूल की थी। अब बोर्ड सभी परीक्षार्थियों की उत्तर कुंजी एक साथ जारी करेगा।

    17:24 (IST)15 Feb 2019
    RRB ALP, Technician CBT 2 Answer Key 2019: 5 बजे भी जारी नहीं हुई आंसर-की

    लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को आरआरबी एएलपी उत्तर कुंजी 2018 का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की आंसरी-की एक बजे जारी होने वाली थी, इसके बाद शाम 5 बजे तक दूसरे चरण की सीबीटी उत्तर कुंजी जारी करने की बात कही थी। लेकिन अभी तक रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर आंसर-की जारी नहीं की गई है।

    16:44 (IST)15 Feb 2019
    पीईटी के एडमिट कार्ड भी होंगे जारी

    रेलवे भर्ती बोर्ड परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद ग्रुप डी फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) के एडमिट कार्ड जारी करेगा।

    16:12 (IST)15 Feb 2019
    रेलवे है देश का सबसे बड़ा नियोक्‍ता

    भारतीय रेलवे में वर्तमान में 13.5 लाख कर्मचारी काम करते हैं। रेलवे देश का सबसे बड़ा सरकारी नियोक्ता है। रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के अंतर्गत असिस्टेंट लोको पायलट, सहायक स्टेशन मास्टर, टेक्नीशियन, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF), गैंगमैन, ट्रैकमैन और प्वांइटमैन आदि पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन निकाले गए थे।