rrbcdg.gov.in, RRB NTPC UG CBT 1 Result Declared: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा 21 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को की गई। 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 के बीच आयोजित इस परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल हुए थे वह आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर सीबीटी 2 परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की सूची, सीबीटी 2 के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की कटऑफ मार्क्स और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध है।

52 हजार के करीब कैंडिडेट अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट

बता दें कि आरआरबी की इस भर्ती के लिए कुल 27.55 लाख से अधिक कैंडिडेट ने अप्लाई किया था। यह भर्ती कुल 3445 रिक्तियों के लिए निकाली गई थी। सीबीटी 1 परीक्षा में कुल 51,979 कैंडिडेट पास हुए हैं जो कि सीबीटी 2 परीक्षा में उपस्थित होंगे। सबसे अधिक कैंडिडेट प्रयागराज रीजन (5837) से शॉर्टलिस्ट हुए हैं।

राजस्थान वाहन चालक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, कैंडिडेट यहां Direct Link से करें डाउनलोड

हर रीजन से शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की पूरी जानकारी

आरआरबी रीजनशॉर्टलिस्ट कैंडिडेट
सिलीगुड़ी630
चेन्नई2919
रांची1262
चंडीगढ़3708
जम्मू2206
बिलासपुर2280
गोरखपुर1803
पटना242
प्रज्ञाराज5837

एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 का परिणाम कैसे चेक करें?

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल रहने वाले कैंडिडेट रिजल्ट चेक करने के लिए आज शाम 5 बजे तक का इंतजार करें क्योंकि रिजल्ट चेक करने का लिंक 5 बजे के बाद एक्टिव हो जाएगा।

लिंक एक्टिव हो जाने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर विजिट करें।

अब अपना रीजन सेलेक्ट करें। जैसे चंडीगढ़ रीजन के लिए चंडीगढ़ के लिंक पर क्लिक करें।

अब चंडीगढ़ रीजन की वेबसाइट ओपन हो जाएगी। उसमें NOTICE-BOARD सेक्शन में तीसरे नंबर पर रिजल्ट चेक करने का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।

अब रिजल्ट की विंडो ओपन हो जाएगी वहां अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके आप रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।