रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट स्तर उत्तर कुंजी 2025 (CBT 2) जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (Graduate Level) का कंप्यूटर आधारित परीक्षा चरण 2 दिया है, वे अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 23 अक्टूबर 2025 तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने का शुल्क ₹50 + लागू बैंक सेवा शुल्क है। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क वापसी की जाएगी, जिसमें बैंक सेवा शुल्क काटकर शेष राशि उम्मीदवार के भुगतान खाते में लौटाई जाएगी।
RRB NTPC ग्रेजुएट उत्तर कुंजी 2025 कैसे डाउनलोड करें ?
स्टेप 1. क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध RRB NTPC ग्रेजुएट उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 5. डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए हार्ड कॉपी रख लें।
परीक्षा का विवरण
परीक्षा तिथि: 13 अक्टूबर 2025
कुल प्रश्न: 120
समय अवधि: 90 मिनट
प्रश्नों का वितरण: सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति
नेगेटिव मार्किंग: हां, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक घटाया जाएगा
रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 8113 ग्रेजुएट स्तर की रिक्तियां भरी जाएंगी
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 1736
स्टेशन मास्टर: 994
गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3144
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1507
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 732
अधिक जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवार RRB की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।